{"_id":"d445c3cde80bd536890ace51639013cd","slug":"death-of-pregnant-by-husband-s-beating-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पति की पिटाई से गर्भवती की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पति की पिटाई से गर्भवती की मौत
अबेडकरनगर/अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 26 Dec 2015 11:57 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जानकारी के मुताबिक शनिवार सुबह थाना क्षेत्र के किछौछा निवासी गजाली पुत्र मैनुद्दीन की उसकी पत्नी शबनम (35) से किसी बात को लेकर विवाद हो गया। बताया जाता है कि इस पर उसने शबनम की पिटाई कर दी। इससे शबनम बेहोश होकर गिर पड़ी। जब तक उसे अस्पताल ले जाने की तैयारी की जाती तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।
विज्ञापन
इससे परिवारीजनों में हड़कंप मच गया। जानकारी मिलते ही आसपास मौजूद लोग भी घटनास्थल पर एकत्र हो गए। इस बीच किसी ने घटना की सूचना शबनम के मायके मीरानपुरा टांडा दी। इस पर उसका भाई फिराज अहमद किछौछा पहुंचा। वहां उसने पूरे मामले की सूचना पुलिस को दी।
विज्ञापन
इस पर एसओ बेचूसिंह यादव पुलिस बले के साथ मौके पर पहुंचे। शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बाद में फिराज ने थाने में केस दर्ज करने के लिए तहरीर दी। घटना स्थल पर एएसपी पंकज पांडेय के साथ सीओ सदर अतुल श्रीवास्तव व तहसीलदार टांडा राजेश सिंह ने जांच पड़ताल की।
विज्ञापन
पुलिस ने पति को हिरासत में ले लिया है। तहरीर में कहा गया कि उसकी बहन का विवाह बीते 28 मार्च 2015 में बसखारी थाना क्षेत्र के किछौछा निवासी गजाली पुत्र मैनुद्दीन के साथ हुआ था। गजाली को जुआ खेलने की आदत थी। मना करने पर वह अक्सर उसकी बहन की पिटाई करता था।
शनिवार को भी उसने पिटाई की, जिससे उसकी मौत हो गई। शबनम को छह माह का गर्भ भी था। एसओ श्री यादव ने बताया कि तहरीर के आधार पर पति गजाली व सास के विरुद्ध दहेज हत्या का केस दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। बताया कि शरीर पर चोट के निशान हैं।