फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Death of an infant in the district hospital, uproar among the family members

Ambedkar Nagar News: जिला अस्पताल में शिशु की मौत, परिजनों का हंगामा

Tue, 30 Apr 2024 10:50 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 30 Apr 2024 10:50 PM IST
विज्ञापन
Death of an infant in the district hospital, uproar among the family members
अंबेडकरनगर। जिला अस्पताल में भर्ती तीन माह के शिशु की मौत पर परिजनों ने मंगलवार को जमकर हंगामा किया। इस पर मौके पर पुलिस टीम बुलानी पड़ी। हालांकि बाद में किसी तरह मामले को समझा-बुझाकर शांत कराया गया। इसके बाद परिजन शव लेकर घर चले गए।
विज्ञापन

अचानक तबीयत खराब होने पर अकबरपुर कोतवाली क्षेत्र के लोरपुर ताजन निवासी पंकज उपाध्याय ने अपने तीन माह के पौत्र अथर्व को जिला अस्पताल में मंगलवार सुबह भर्ती कराया। उसे बार-बार उल्टी व दस्त हो रहे थे। इससे पहले उसे ओपीडी में एक चिकित्सक को दिखाया तो उन्होंने स्थिति नाजुक होने की बात कहते हुए इमरजेंसी वार्ड में ले जाने का सुझाव दिया। बताया जाता है कि इमरजेंसी वार्ड में बच्चे को वीगो लगाने के लिए नस नहीं मिल रही थी।
विज्ञापन

इस बीच हालत गंभीर होते देख चिकित्सक ने नवजात को मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया। हालांकि जब तक परिजन अथर्व को लेकर रवाना होते तब तक उसकी मौत हो गई। इसके बाद परिजनों ने हंगामा शुरू कर दिया। परिजनों का आरोप था कि वीगो लगाने में लापरवाही बरती गई। इसी के चलते उसकी मौत हुई है। परिजनों के हंगामे की सूचना पर अकबरपुर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रभारी सीएमएस डॉ. आरएस वर्मा ने बताया कि समझा- बुझाकर मामला शांत कराया गया। बच्चे की मौत संभवत: निमोनिया के चलते हुई है। बाद में परिजन शव लेकर घर चले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed