फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Death of a child due to drowning in a pond

Ambedkar Nagar News: तालाब में डूबने से बालक की मौत

Wed, 11 Feb 2026 12:05 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर Updated Wed, 11 Feb 2026 12:05 AM IST
विज्ञापन
Death of a child due to drowning in a pond
राजेसुल्तानपुर। राजेसुल्तानपुर के बलरामपुर निषाद बस्ती में घर से खेलने के लिए निकला अभिजीत पतंग पकड़ने के चक्कर में तालाब में डूब गया। साथ में खेल रहे बच्चों ने इसकी सूचना परिजनों को दी। करीब दो घंटे बाद बालक को बाहर निकाला गया, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। थाना क्षेत्र के बलरामपुर निषाद बस्ती निवासी राम जनम का 11 वर्षीय पुत्र अभिजीत दोपहर 1:30 बजे खेलने निकला था। तभी पतंग पकड़ने के चक्कर में तालाब में कूद गया। पानी अधिक होने के कारण अभिजीत डूबने लगा। कुछ दूरी पर खेल रहे बच्चों ने उसे डूबता देख शोर मचाकर ग्रामीणों को बुलाया, लेकिन तब तक किशोर डूब चुका था। जलकुंभी होने के कारण उसे ढूंढने में परेशानी का सामना करना पड़ा। तालाब में दो घंटे के सर्च अभियान के बाद गोताखोरों ने बालक को ढूंढ निकाला। बड़ी बहन तमन्ना व छोटे भाई आर्यन का रो-रोकर बुरा हाल है। मृतक की मां उषा बेटी की मौत की खबर सुन बेसुध हो गईं। पिता राम जनम के आंसू नहीं थम रहे थे। प्रभारी निरीक्षक अक्षय पटेल ने बताया कि कोई आरोप प्रत्यारोप नहीं है। मामले की जांच की जा रही है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed