फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Death Due To Cold

खेत की सिंचाई करने गए किसान की ठंड से मौत

Wed, 25 Dec 2019 11:21 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 25 Dec 2019 11:21 PM IST
विज्ञापन
Death Due To Cold
सिंचाई करने गए किसान की ठंड से मौत
विज्ञापन

जहांगीरगंज थाना क्षेत्र के इसौरी नसीरपुर गांव की घटना
संवाद न्यूज एजेंसी
आलापुर। जिले में पड़ रही हांड़कंपाऊ ठंड के बीच आलापुर तहसील क्षेत्र के इसौरी नसीरपुर गांव में एक अधेड़ किसान की मौत हो गई। बताया जाता है कि किसान खेत की सिंचाई कर रहा था। इसी दौरान अचानक उसके सीने में दर्द होने लगा। परिजन जब तक कुछ कर पाते तब तक उसने दम तोड़ दिया। थोड़ी ही देर में बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। घटना की जानकारी होते ही जहांगीरगंज पुलिस टीम के अलावा नायब तहसीलदार आलापुर गांव पहुंचे। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। जहांगीरगंज थाना क्षेत्र के इसौरी नसीरपुर गांव निवासी किसान जगदीश माझी (51) मंगलवार शाम को खेत की सिंचाई कर रहे थे। परिजनों के मुताबिक, वह देर शाम सिंचाई कर घर लौटे। बताया कि सीने में दर्द हो रहा है। इस पर परिजनों ने फौरन अलाव की व्यवस्था की। वह अलाव के पास बैठे, लेकिन कुछ ही देर में दर्द बढ़ गया। परिजन उन्हें अस्पताल ले जाने की तैयारी करने लगे। वे सब रवाना होते तब तक जगदीश की सांसें थम गईं। घटना से परिजनों में चीख पुकार मच गई। थोड़ी ही देर में बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। घटना की जानकारी होते ही बुधवार सुबह नायब तहसीलदार आलापुर गांव पहुंचे। जहांगीरगंज पुलिस को शव का पोस्टमार्टम कराने के लिए निर्देश दिया। इसके बाद जहांगीरगंज एसओ विवेक वर्मा ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

शव का कराया जा रहा पोस्टमार्टम
किसान की मौत की खबर मिलने पर नायब तहसीलदार को मौके पर भेजा गया था। जानकारी मिली कि वह सिंचाई करने गया था। इसके बाद घर लौटने पर उसकी मौत हो गई। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। रिपोर्ट आने के बाद ही पुष्टि हो सकेगी।
विज्ञापन

- भरतलाल सरोज, एसडीएम, आलापुर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed