फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Death

साइकिल से खेत के लिए निकले तीन बच्चे कुएं में गिरे, मौत, कुएं पर नहीं थी जगत

Fri, 30 Oct 2020 10:23 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 30 Oct 2020 10:23 PM IST
विज्ञापन
Death
जलालपुर। जैतपुर थाना क्षेत्र के पूरा बदलही गांव में तीन बच्चों की कुएं में डूबकर मौत हो गई। घटना की जानकारी परिजनों को गुरुवार रात हो सकी जब उनकी खोजबीन शुरू हुई। बताया जाता है कि तीनों एक साइकिल से खेत की तरफ जा रहे थे। गांव के बाहर रास्ते के किनारे मौजूद कुएं में साइकिल सहित गिर गए। रात करीब नौ बजे पुलिस की मौजूदगी में तीनों के शव कुएं से बाहर निकाले गए। घटना से गांव में कोहराम मच गया। बाद में पुलिस ने पंचनामा भरकर शव परिजनों को सौंप दिए। खास बात यह है कि कुएं पर जगत नहीं थी। इसी वजह से यह हादसा हुआ। गांव वालों में इसे लेकर गुस्सा भी है। उनका कहना है कि प्रधान व अधिकारियों से कई बार मांग की गई कि जगत न होने से कभी भी हादसा हो सकता है। बच्चों के लिए सबसे ज्यादा खतरा है। इसके बावजूद नजरअंदाज किया गया।
विज्ञापन

जैतपुर थाना क्षेत्र के पूरा बलदही गांव में गुरुवार देर शाम उस समय कोहराम मच गया जब ग्रामीणों को पता चला कि गांव के तीन बच्चों की कुएं में डूबने से मौत हो गई। बताया जाता है कि शिवमूरत का परिवार गुरुवार सुबह खेत में धान की कटाई करने गया था। उनका 13 वर्षीय पुत्र गौरव साइकिल से परिजनों के पास खेत की ओर जा रहा था। उसकी साइकिल पर गांव के प्रमोद कुमार का आठ वर्षीय पुत्र प्रांजल व विनोद कुमार का नौ वर्षीय पुत्र दीपांशु भी बैठ गया। तीनों खेत की तरफ निकल पड़े। हालांकि, परिजनों ने दिन में बच्चों पर ज्यादा गौर नहीं किया। शाम होने के साथ ही जब बच्चे दिखाई नहीं पड़े तो परिजनों ने खोजबीन शुरू की। रात करीब आठ बजे परिजन खोजते हुए गांव के बाहर करीब 300 मीटर की दूरी पर नहर की पटरी के किनारे स्थित कुएं के पास पहुंचे। कुंए में झांककर देखा तो पानी के ऊपर बच्चों के कुछ खिलौने तैरते दिखे।
विज्ञापन

इस पर ग्रामीणों को बच्चों के कुएं में गिरने का अंदेशा हुआ। घटना की सूचना पुलिस को देने के साथ ही ग्रामीणों ने साहस जुटाया और कुएं में उतरकर तलाश शुरू की। करीब एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद कुएं से तीनों बच्चों के शव व साइकिल बरामद हुई। घटना से समूचे गांव में कोहराम मच गया। ग्रामीणों के मुताबिक, तीनों बच्चे एक ही साइकिल से निकले थे। शायद उनका संतुलन बिगड़ गया और कुएं में गिर गए। एसओ राकेश गुप्त ने बताया कि परिजनों ने शवों का पोस्टमार्टम कराने से इंकार कर दिया। इसके चलते पंचनामा कर शव परिजनों को सौंप दिए गए। घटना से ग्रामीणों में जहां शोक का माहौल है, वहीं नाराजगी भी है। ग्रामीणों का कहना है कि कई बार ग्राम प्रधान व अन्य जिम्मेदार अधिकारियों से कुएं पर जगत बनवाने की मांग की गई, लेकिन किसी ने इस तरफ ध्यान नहीं दिया। इसके चलते ही यह हादसा हुआ। ग्रामीणों ने तत्काल कुएं को ढकवाने या ऊंची जगत बनवाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed