{"_id":"5f7cad468ebc3eefb700ac6a","slug":"death-ambedkar-nagar-news-lko543898684","type":"story","status":"publish","title_hn":"भूमि विवाद में चले ईंट-पत्थर, जख्मी बुजुर्ग की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भूमि विवाद में चले ईंट-पत्थर, जख्मी बुजुर्ग की मौत
विज्ञापन
फोटो 14, अंबेडकरनगर जिला अस्पताल में भर्ती मारपीट में घायल महेशपुर गांव का ग्रामीण।
- फोटो : AMBEDKAR NAGAR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केदारनगर। इब्राहिमपुर थाना अन्तर्गत महेशपुर गांव में भूमि विवाद में मंगलवार सुबह दो पक्षों में जमकर लाठी-डंडे व ईंट-पत्थर चले। इस वारदात में जख्मी एक वृद्ध की कुछ देर बाद मौत हो गई। जमकर चले लाठी डंडों व ईंट पत्थर के चलते दोनों पक्ष के 6 अन्य लोग घायल हो गए। इनमें से एक की हालत जिला अस्पताल में गंभीर बनी हुई है। इस बीच जानकारी होने पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मामले में पुलिस ने छानबीन शुय कर दी है।
जानकारी के अनुसार गांव निवासी शफी मोहम्मद व सैयद अली के बीच लंबे समय से एक भूखंड को लेकर विवाद चला आ रहा है। इसे लेकर कई बार दोनों पक्ष आमने सामने आ चुके हैं। मंगलवार को एक बार फिर से दोनों पक्ष भिड़ गए। आरोप है कि अली पक्ष संबंधित भूखंड पर कब्जा कर रहा था। शफी मोहम्मद पक्ष ने जब इसका विरोध किया, तो आरोप के अनुसार दूसरे पक्ष ने ईंट-पत्थर से हमला कर दिया। दोनों पक्षों की तरफ से ईंट पत्थर चलने लगे।
आरोप है कि शफी मोहम्मद (63) पुत्र अजीम शाह पर ईंट से ताबड़तोड़ कई प्रहार कर दिए गए, जिससे वह बेहोश होकर भूमि पर गिर पड़ा। उसे बचाने पहुंचे पुत्र अख्तर मोहम्मद (28) पर भी ईंट से कई प्रहार किए गए, जिससे वह भी गंभीर रूप से घायल हो गया। इस बीच घटना से मौके पर अफरातफरी मच गई। चीख पुकार व गुहार व जब तक आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचते, तब तक सैयद अली पक्ष वहां से भाग खड़ा हुआ। मारपीट में एक पक्ष के शफी मोहम्मद व अख्तर मोहम्मद समेत 6, जबकि दूसरे पक्ष के सैयद अली (60) को चोटें आईं।
विज्ञापन
गंभीरावस्था में शफी व अख्तर को जिला अस्पताल ले जाया गया। यहां चिकित्सकों ने शफी मोहम्मद को मृत घोषित कर दिया, जबकि अख्तर मोहम्मद की हालत गंभीर बनी हुई है। इस बीच जानकारी होते ही पुलिस मौके पर पहुंची। शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। उधर थानाध्यक्ष इब्राहिमपुर अजय कुमार सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। अभी कोई तहरीर नहीं पड़ी है। तहरीर मिलते ही संबंधित धाराओं में केस दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।