{"_id":"5f53c2b48ebc3e54c5192b1b","slug":"death-ambedkar-nagar-news-lko538657196","type":"story","status":"publish","title_hn":"तालाब में डूबकर किशोरी की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तालाब में डूबकर किशोरी की मौत
विज्ञापन
महरुआ। थाना क्षेत्र के दारीडिहा में शनिवार को एक किशोरी तालाब में गिर डूब गई। आनन-फानन में इर्दगिर्द के ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत के बाद किशोरी को बाहर निकाला और एक निजी अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सक ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। वहां उपचार के दौरान किशोरी की मृत्यु हो गई। पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
मामला महरुआ थाना क्षेत्र के दारीडिहा गांव का है। गांव निवासी सुशील की पुत्री किरन (12) शुक्रवार शाम घर जा रही थी। बताया जाता है कि सड़क पर ठेस लगने से किरन का पैर फिसल गया और वह सड़क किनारे स्थित तालाब में गिरकर डूब गई। घटना होते ही इर्द गिर्द के ग्रामीण आननफानन में मौके पर पहुंचे और कड़ी मशक्कत के बाद किशोरी को तालाब से बाहर निकाला।
डूबने से किशोरी बेहोश हो चुकी थी। आननफानन में उसे एक निजी चिकित्सालय पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत में सुधार होते न देख चिकित्सकों ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। वहां इलाज के दौरान किशोरी की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं, किशोरी की मौत से परिजनों में कोहराम मचा गया।