{"_id":"5f4a8a578ebc3eaad348c0a5","slug":"death-ambedkar-nagar-news-lko537499931","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवक का शव संदिग्ध परिस्थितियों में पेड़ से लटका मिला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
युवक का शव संदिग्ध परिस्थितियों में पेड़ से लटका मिला
विज्ञापन
जलालपुर। मामा के ससुराल गए युवक का शव शनिवार सुबह संदिग्ध परिस्थितियों में पेड़ से लटका मिलने से सनसनी फैल गई। मामा के ससुरालीजन ने बगैर पुलिस को सूचना दिए शव को मृतक के परिवारीजनों को सौंप दिया। इस पर परिवारीजन शव ठेले पर रखकर थाने जाने लगे, तो सूचना मिलने पर रास्ते में ही पुलिस ने उन्हें रोक लिया और शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
मामला जैतपुर थाना अन्तर्गात महमदपुर ओदरपुर का है। जानकारी के अनुसार शनिवार सुबह कुछ ग्रामीण सुबह खेत की तरफ गए, तो वहां का दृश्य देखकर सन्न रह गए। पेड़ से एक युवक का शव लटक रहा था। कुछ ही देर में आसपास के ग्रामीण मौके पर एकत्र हो गए। युवक की पहचान दीपचंद (28) पुत्र उदयराज निवासी उसमापुर कोतवाली जलालपुर के रूप में हुई। बताया जाता है कि गांव निवासी हौसिला प्रसाद ने परिवारीजन की मदद से शव को नीचे उतारा और वाहन पर रखकर उसमापुर पहुंचकर शव परिवारीजनों को सौंप दिया। बताया कि दीपचंद ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। इसके बाद वह सब वापस ओदरपुर लौट गए।
बताया जाता है कि मृतक के परिवारीजन इसके बाद शव को ठेले पर रखकर कोतवाली जाने लगे। इस बीच मामले की जानकारी होते ही पुलिस गांव की तरफ रवाना हो गई। रास्ते में ही पुलिस ने शव को रोक लिया। पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। कोतवाली प्रभारी मनीष कुमार सिंह ने बताया कि घटनास्थल जैतपुर थाने में है। ऐसे में किसी भी प्रकार की प्रक्रिया जैतपुर पुलिस करेगी। फिलहाल कोई तहरीर नहीं मिली है। पुलिस के अनुसार मृतक के चाचा जैसराज ने बताया कि दीपचंद अक्सर महदपुर ओदरपुर गांव स्थित मामा के ससुराल हौसिला प्रसाद के घर जाता रहता था। गत दिवस भी वह गया था। इस बीच शनिवार को उसका शव मिलने की जानकारी हुई। उधर जैतपुर पुलिस के अनुसार उन्हें ऐसी किसी घटना की जानकारी नहीं है। यदि तहरीर मिलती है, तो जरूरी कार्रवाई की जाएगी।