{"_id":"5d5457798ebc3e6cc0505ea0","slug":"death-ambedkar-nagar-news-lko47635412","type":"story","status":"publish","title_hn":"रस्सी डालकर झूला झूलते समय ढहा ईंट का तीन पिलर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रस्सी डालकर झूला झूलते समय ढहा ईंट का तीन पिलर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जलालपुर। थाना क्षेत्र अंतर्गत भरौली बड़ागांव में बुधवार को ईंट के तीन पिलर के बीच रस्सी बांधकर झूला झूलते समय पिलर ढह गया। इससे दो किशोरों की मलबे में दबकर मौत हो गई। घटना से मौके पर अफरातफरी मच गई। सांस चलने की उम्मीद में दोनों को एक निजी अस्पताल ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। जानकारी होते ही गांव पहुंचे तहसीलदार ने परिवारीजनों को सहायता दिलाने का आश्वासन दिया।
भरौली बड़ागांव निवासी रामप्रकाश के घर के सामने बीते दिनों छप्पर डालने के लिए ईट के तीन पिलर बनाए गए थे। इन पिलरों के बीच मोटी रस्सी बंधी हुई थी। बुधवार को गांव के ही उत्तम (16) पुत्र मिथिलेश व राजा (12) पुत्र शिवपूजन उसी रस्सी के सहारे झूला झूल रहे थे। इसी बीच दबाव पड़ने से तीनों पिलर ढह गए। इससे दोनों मलबे के नीचे दब गए। घटना से मौके पर अफरातफरी मच गई। देखते ही देखते बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर जुट गए। रोते-पीटते परिवारीजन भी घटनास्थल पर पहुंच गए।
परिवारीजनों ने ग्रामीणों की मदद से मलबा हटाकर दोनों को बाहर निकाला लेकिन तब तक दोनों गंभीर रूप से घायल होकर बेहोश हो चुके थे। सांस चलने की उम्मीद में दोनों को जलालपुर नगर स्थित एक निजी अस्पताल ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। इससे दोनों परिवारों में कोहराम मच गया। इस बीच जानकारी होते ही कोतवाली प्रभारी सत्येंद्र सिंह दल-बल के साथ मौके पर पहुंचे। शव का पंचनामा कर परिवारीजनों को सौंप दिया। उधर सूचना मिलते ही तहसीलदार बृजेश कुमार वर्मा भी गांव पहुंचे। उन्होंने परिवारीजनों से मुलाकात की और जरूरी सहायता दिलाने का आश्वासन दिया।