{"_id":"5d4f04c98ebc3e6ce64e505b","slug":"death-ambedkar-nagar-news-lko475785792","type":"story","status":"publish","title_hn":"कालेज से लौटते समय युवती ने खाया विषाक्त, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कालेज से लौटते समय युवती ने खाया विषाक्त, मौत
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। कॉलेज से घर लौटने के दौरान रास्ते में एक युवती ने विषाक्त पदार्थ खा लिया। जिला अस्पताल में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
जानकारी के अनुसार, बेवाना थाना क्षेत्र के बनवां निवासी कल्पना (22) पुत्री ओमप्रकाश पड़ोसी जिले सुल्तानपुर स्थित एक कॉलेज से बीटीसी कर रही थी। हर दिन की तरह शुक्रवार को भी वह कॉलेज गई हुई थी। परिवारीजनों के अनुसार, कॉलेज से छुट्टी के बाद वह घर लौटने के लिए टैक्सी स्टैंड पर पहुंची। इसी बीच उसने विषाक्त पदार्थ खा लिया, जिससे उसकी तबीयत बिगड़ने लगी।
घरवालों ने बताया कि एक युवक प्रदीप ने फोन कर उन्हें सूचना दी कि उनकी पुत्री ने विषाक्त पदार्थ खा लिया है। तबीयत ज्यादा खराब है, इसलिए उसे सीएचसी दोस्तपुर ले जा रहा है। इस पर घरवाले दोस्तपुर सीएचसी पहुंच गए। इलाज के बाद भी जब तबीयत में सुधार नहीं हुआ तो देर शाम जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। कोतवाली प्रभारी नीरज सिंह ने बताया कि युवती ने विषाक्त पदार्थ क्यों खाया, इसकी जानकारी नहीं हो सकी है। छानबीन की जा रही है।