{"_id":"60ad389e8ebc3eef0b506198","slug":"dead-body-thrown-in-river-after-killing-young-man-who-came-in-relationship-ambedkar-nagar-news-lko579574751","type":"story","status":"publish","title_hn":"रिश्तेदारी में आए युवक की हत्या कर नदी में फेंका शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रिश्तेदारी में आए युवक की हत्या कर नदी में फेंका शव
विज्ञापन
महरुआ। रिश्तेदारी में शादी में आए युवक के लापता होने के तीन दिन बाद उसका शव मंगलवार की शाम नारायणपुर पुल के पास बिसुही नदी में पाया गया। युवक के हाथ पैर बंधे मिले। चेहरे को जलाने की भी आशंका प्रकट की जा रही है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज छानबीन शुरू कर दी है।
अयोध्या जनपद अंतर्गत रानोपाली निवासी युवक पवन निषाद बीती 21 मई को अपने चाचा की ससुराल में आयोजित शादी में भाग लेने के लिए महमदपुर गांव आया हुआ था। 22 मई को संदिग्ध परिस्थितियों में वह लापता हो गया। परिवार के लोगों ने तलाश शुरू की, लेकिन सफलता नहीं मिली। युवक की मां किस्मता के अनुसार जब उन लोगों ने उस रिश्तेदारी में फोन किया जहां वह गया था तो बताया गया कि वह उन लोगों का मोबाइल चोरी कर कहीं चला गया है।
इस बीच मंगलवार की शाम महरुआ थाना क्षेत्र में नारायणपुर गांव के स्थित बिसुही नदी में उसका शव मिला। प्रथम दृष्टया ही लग रहा था कि कहीं हत्या करने के बाद शव लाकर नदी में फेंक दिया गया। चेहरे को जलाने की भी आशंका ग्रामीणों ने प्रकट की। सूचना मिलते ही पहुंची पुलिस ने शव को बाहर निकलवाया। शव 2 से 3 दिन पुराना प्रतीत हो रहा था। पुलिस ने मामले में छानबीन शुरू कर दी है। हत्या किसने और क्यों की, यह पता लगाया जा रहा है।