{"_id":"62361b95f063c908f01ae780","slug":"dead-body-of-youth-found-in-pond-ambedkar-nagar-news-lko6222663104","type":"story","status":"publish","title_hn":"तालाब में मिला युवक का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तालाब में मिला युवक का शव
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केदारनगर (अंबेडकरनगर)। खाना खाकर घर से निकले युवक का शव शनिवार को सुबह गांव के बाहर स्थित तालाब में मिलने से सनसनी फैल गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। युवक की मौत होने से परिवारीजनों में कोहराम मच गया। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
इब्राहिमपुर थाना क्षेत्र के दयालपुर फूलपुर के कुछ ग्रामीण शनिवार को सुबह गांव के बाहर स्थित तालाब की तरफ गए तो वहां का दृश्य देखकर सन्न रह गए। तालाब में एक युवक का शव उतरा रहा था। उसकी पहचान दयालपुर फूलपुर गांव निवासी चंद्रकांत (18) के रूप में हुई। इस बीच जानकारी होते ही रोते-बिलखते परिवारीजन मौके पर पहुंच गए। सूचना मिलते ही इब्राहिमपुर पुलिस भी गांव पहुंच गई। ग्रामीणों की मदद से शव तालाब से बाहर निकाला गया।
एसओ प्रमोद सिंह ने बताया कि चंद्रकांत शुक्रवार देर शाम दोस्तों के साथ होली मनाने के बाद घर गया। इसके बाद खाना खाकर कुछ देर में आने की बात कहकर बाहर चला गया। जब काफी देर तक वह घर नहीं पहुंचा तो परिवारीजनों को चिंता होने लगी। उसकी काफी तलाश की गई, लेकिन कुछ पता नहीं चल सका। इस बीच शनिवार सुबह उसका शव गांव के बाहर स्थित तालाब में उतराता मिला। उसकी मौत किन परिस्थितियों में हुई, इसकी जांच की जा रही है।