फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Dead body of young man found in pond

Ambedkar Nagar News: तालाब में मिला युवक का शव

Tue, 16 Jul 2024 01:18 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर Updated Tue, 16 Jul 2024 01:18 AM IST
विज्ञापन
Dead body of young man found in pond
जहांगीरगंज (अंबेडकरनगर)। संदिग्ध परिस्थितियों में युवक का शव सोमवार को तालाब में मिलने से सनसनी फैल गई। पुलिस टीम ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन

जहांगीरगंज के सुतहरपारा में सोमवार सुबह गांव के बाहर उत्तरी हिस्से में स्थित तालाब में गांव निवासी बास अली के पुत्र मुस्तफा (27) का शव मिला। जानकारी होते ही थोड़ी ही देर में ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। ग्रामीणों ने जानकारी पुलिस टीम को दी। थाना प्रभारी अतुल कुमार श्रीवास्तव कुछ ही देर में टीम के साथ मौके पर पहुंच गए।
विज्ञापन

उन्होंने ग्रामीणों की मदद से शव को तालाब से बाहर निकलवाया। मुस्तफा का शव देख परिजनों में चीत्कार मच गया। पुलिस ने जरूरी प्रक्रिया पूरी करने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। युवक किन परिस्थितियों में तालाब तक पहुंचा और उसमें कैसे डूब गया, इसे लेकर ग्रामीणों के बीच तरह-तरह की चर्चाएं होती रहीं। थाना प्रभारी ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। सभी बिंदुओं को ध्यान में रखकर छानबीन की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के सही कारणों की जानकारी हो सकेगी। परिजनों को भी इस घटना को लेकर कोई अन्य जानकारी नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed