{"_id":"6390d4e60f876528961d6ab9","slug":"dead-body-of-woman-found-on-cot-under-suspicious-circumstances-ambedkar-nagar-news-lko66076857","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambedkar Nagar News: संदिग्ध हालात में चारपाई पर मिला महिला का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambedkar Nagar News: संदिग्ध हालात में चारपाई पर मिला महिला का शव
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जलालपुर (अंबेडकरनगर)। थाना क्षेत्र जैतपुर के अमदही गांव में बुधवार को घर के अंदर महिला का शव संदिग्ध हालात में चारपाई पर पड़ा मिला। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज मामले की छानबीन में जुट गई है।
अमदही गांव में बुधवार सुबह ग्रामीणों को पता चला कि गांव निवासी शैलेष कुमार की पत्नी पूजा (35) की मौत हो गई है। उसका शव कमरे में चारपाई पर पड़ा है। थोड़ी ही देर में बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। इसकी सूचना पुलिस टीम को दी गई। जैतपुर थानाध्यक्ष गुड्डू जोशी पुलिस टीम के साथ गांव पहुंचे और शव को कब्जे में ले लिया।
पुलिस टीम ने इसके बाद आजमगढ़ जनपद के फूलपुर खतौली स्थित पूजा के मायके पक्ष को घटना से अवगत कराया। भाई चंद्रेश व कई परिजन अमदही गांव पहुंच गए। थानाध्यक्ष ने बताया कि परिजनों ने कोई तहरीर नहीं दी है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले में छानबीन की जा रही है। एसओ ने बताया कि शरीर पर प्रत्यक्ष चोट के कोई निशान नहीं मिले हैं। पति-पत्नी में विवाद रहने की बात सामने आई है। संवाद