फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Dead body of married woman found hanging on wedding anniversary

Ambedkar Nagar News: शादी की सालगिरह पर लटकता मिला विवाहिता का शव

Mon, 24 Apr 2023 11:30 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 24 Apr 2023 11:30 PM IST
विज्ञापन
Dead body of married woman found hanging on wedding anniversary
आलापुर (अंबेडकरनगर)। शादी की सालगिरह पर विवाहिता का शव घर में फंदे से लटकता मिला। पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लेने के साथ शव को पोस्टमाॅर्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने मायके पक्ष की तहरीर पर पति समेत छह लोगों के खिलाफ दहेज हत्या का केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

मामला आलापुर थाना क्षेत्र के रामनगर बाजार का है। स्थानीय निवासी सतेंद्र की पत्नी ज्योति (24) का शव सोमवार सुबह कमरे में लटकता मिला। परिजनों के अनुसार वे सब यह देखकर सन्न रह गए। कुछ ही देर में पुलिस टीम भी वहां आ गई। परिवार के सदस्यों ने तब तक महिला को फंदे से नीचे उतार लिया था।
विज्ञापन

पुलिस को बताया कि जीवित होने की उम्मीद में ज्योति को नीचे उतारा गया, लेकिन बचाया नहीं जा सका। परिजनों ने पुलिस को बताया गया कि बीते वर्ष 24 अप्रैल को सतेंद्र व ज्योति की शादी हुई थी। ज्योति पति के साथ कोलकाता में रहती थी। बीते दिनों ही वह यहां आई थी। सोमवार को ज्योति की शादी की सालगिरह थी। रविवार रात उसने पति सतेंद्र से बात भी की। पति यहां नहीं आ पाया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

ज्योति की मौत की खबर मिलते ही मायके पक्ष के लोग भी मौके पर पहुंच गए। उन्होंने दहेज के लिए हत्या कर देने का आरोप लगाते हुए तहरीर दी। इससे पहले सीओ रामबहादुर सिंह ने भी घटना स्थल पहुंच जानकारी ली। थाना प्रभारी पंडित त्रिपाठी ने बताया कि पति सतेंद्र के अलावा उसके तीन भाइयों तथा माता-पिता के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed