फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Dead body of boy found in baskhari

दोस्तों के साथ निकले युवक का तालाब में मिला शव

Tue, 28 Jan 2020 11:59 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 28 Jan 2020 11:59 PM IST
विज्ञापन
Dead body of boy found in baskhari
बसखारी (अंबेडकरनगर)। मंगलवार सुबह दोस्तों के साथ निकले युवक का शव बसखारी थाना क्षेत्र के टंडवा ओझा गांव के बाहर स्थित तालाब में मिलने से अफरातफरी मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मामले में हत्या का आरोप लगाते हुए मृतक के दादा ने केस दर्ज करने के लिए तहरीर दी। पुलिस के अनुसार, छानबीन शुरू कर दी गई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों की स्पष्ट जानकारी हो सकेगी।
विज्ञापन

मंगलवार सुबह जब टंडवा ओझा के ग्रामीण गांव के बाहर स्थित तालाब की तरफ गए तो वहां का दृश्य देखकर सन्न रह गए। तालाब में एक युवक का शव उतराता हुआ दिखाई दे रहा था। देखते ही देखते बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर एकत्र हो गए। मृतक की पहचान गांव निवासी विवेक निषाद (18) पुत्र राजितराम निषाद के रूप में हुई। घटना की सूचना मिलते ही रोते पीटते परिवारीजन भी पहुंच गए। इस बीच जानकारी होने पर एसओ दयाशंकर सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से शव को बाहर निकाला। शव का पंचनामा कर बाद उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

बाद में मृतक के दादा श्रीराम ने थाने पहुंचकर तहरीर दिया। इसमें कहा गया कि उनके पौत्र की हत्या की गई है। हादसे का रूप देने के लिए शव को तालाब में डाल दिया गया। तहरीर में कहा गया कि मंगलवार भोर में करीब तीन बजे विवेक अपने दो दोस्तों के साथ निकला था। उसने कुछ देर में वापस घर आने की बात कही थी। इसके बाद उसका शव तालाब में पड़ा मिलने की जानकारी हुई। एसओ ने बताया कि तहरीर मिली है। शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। जांच रिपोर्ट आने के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed