फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Dead body of a youth found near his house, suspicion of murder expressed

Ambedkar Nagar News: घर के नजदीक मिला युवक का शव, हत्या की जताई आशंका

Sat, 10 Jan 2026 11:25 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर Updated Sat, 10 Jan 2026 11:25 PM IST
विज्ञापन
Dead body of a youth found near his house, suspicion of murder expressed
उमेश कुमार (फाइल फोटो)
अंबेडकरनगर। जलालपुर कस्बे के फरीदपुर निवासी उमेश कुमार का शव रविवार की सुबह घर से कुछ दूरी पर लहुलुहान हालत में पड़ा मिलने के बाद क्षेत्र सनसनी फैल गई।
विज्ञापन

मृतक के भाई रमेश के मुताबिक उनका छोटा भाई उमेश कुमार (36) कस्बे के नरेश आढ़त की दुकान पर पल्लेदारी करता था। शनिवार की सुबह काम पर गया था।
शाम को वापस नहीं लौटने पर उन्होंने सोचा की चाचा प्यारेलाल के घर रुक गया होगा। सुबह शौच के लिए जा रहे कुछ ग्रामीणों ने उमेश को लहुलुहान हालत में देख ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। ग्रामीणों ने घटना की जानकारी उमेश के परिजनों की दी। इसी दौरान किसी ने पुलिस को फोन कर शव मिलने की जानकारी दे दी। कुछ देर बाद ही पुलिस मौके पर पहुंच गई।
विज्ञापन

तत्काल नगपुर सीएचसी ले जाया गया। जहां चिकित्सकों ने उमेश को मृत घोषित कर दिया। मृतक शराब का आदी था। इसके चलते चार साल पूर्व उसकी पत्नी बच्चों के साथ घर छोड़कर चली गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

गले और कान पर दिखे चोट के निशान : मृतक के भाई का आरोप है कि उमेश के गले व कान पर चोट के निशान है। आशंका है कि उनके भाई की किसी ने हत्या कर दी है। मृतक के पिता रामदुलार व मां की पूर्व में मौत हो चुकी है। दो भाईयों में मृतक छोटे थे। प्रभारी निरीक्षक संतोष सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद मौत का कारण पता चल सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed