फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Dead body of a young man found after a fight in the family

Ambedkar Nagar News: परिवार में झगड़ा कर निकले युवक का मिला शव

Wed, 29 May 2024 10:19 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 29 May 2024 10:19 PM IST
विज्ञापन
Dead body of a young man found after a fight in the family
टांडा (अंबेडकरनगर)। अलीगंज व टांडा कोतवाली में बुधवार सुबह दो अलग-अलग जगहों पर दो युवाओं का शव पड़ा पाया गया। टांडा कोतवाली में पत्नी से झगड़ा कर निकले युवक का शव पड़ा पाया गया तो वहीं अलीगंज में दो दिनों से लापता युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। पुलिस ने दोनों शव का पोस्टमाॅर्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार टांडा कोतवाली क्षेत्र के रामपुर कला गांव निवासी अशोक कुमार 38 मंगलवार रात घर में विवाद कर निकला। इसके बाद वापस नहीं आया। बुधवार सुबह घर से सौ मीटर दूर एक खेत में उसका शव संदिग्ध दशा में पड़ा मिला। शरीर में चोट का कोई निशान नहीं था। उसके नाक से खून निकल रहा था। युवक के भाई राजकपूर की सूचना पर टांडा कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची, वहां लोगों से पूछताछ की गई। पुलिसकर्मियों के अनुसार पोस्टमाॅर्टम रिपोर्ट आने के बाद इसमें जरूरी निर्णय लिया जाएगा।
विज्ञापन

उधर अलीगंज थाना क्षेत्र के आसोपुर सरैया से दो दिन पहले लापता हुए 27 वर्षीय अमरजीत का शव खासपुर गांव के निकट पड़ा पाया गया। अमरजीत आइसक्रीम बेचकर परिवार का पेट पालता था। पुलिस के अनुसार परिजनों ने बताया कि वह नशे का भी आदी था। परिजन उसकी तलाश कर रहे थे, लेकिन कोई सफलता नहीं मिल रही थी। उधर मामले की जानकार होने पर सीओ शुभम कुमार व अलीगंज एसओ गजेंद्र विक्रम सिंह मौके पर पहुंचे। पोस्टमाॅर्टम के बाद आई रिपोर्ट में अमरजीत की मौत का कोई स्पष्ट कारण सामने नहीं आया है। जांच के लिए विसरा भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed