फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Dead Body found under Tamsa pull

लापता वृद्घ का शव तमसा नदी पुल के नीचे मिला

Fri, 03 Jan 2020 10:39 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 03 Jan 2020 10:39 PM IST
विज्ञापन
Dead Body found under Tamsa pull
अंबेडकरनगर। नए साल के स्वागत के जश्न में शामिल होने के लिए निकले वृद्ध का शव शुक्रवार को अकबरपुर नगर के पंडाटोला के पास तमसा नदी के पर बने पुल के नीचे मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। उधर परिवारीजनों ने हत्या का आरोप लगाते हुए केस दर्ज करने के लिए कोतवाली में तहरीर दी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर दो सगे भाइयों समेत तीन पर हत्या का केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, अकबरपुर कोतवाली क्षेत्र के पण्डाटोला निवासी मेवालाल (67) पुत्र रामबली शहजादपुर चौक स्थित बब्लू की सब्जी की दुकान पर कार्य करता है। परिवारीजनों के अनुसार 31 दिसंबर की रात वह नववर्ष के स्वागत के लिए होने वाले कार्यक्रम में जा रहा है। वापसी में देर हो जाएगी। घरवालों ने बताया कि जब वह देर रात्रि तक वापस घर नहीं लौटा तो उन्हें चिंता सताने लगी। 1 जनवरी को जब वह लोग बब्लू से इस संबंध में जानकारी करने गए, तो आरोप है कि बब्लू द्वारा जानकारी देने से इंकार कर दिया गया। बड़े पुत्र राजू ने बताया कि एक दिन पहले गुरुवार को उसका छोटा भाई अवधेश फिर बब्लू से पूछने के लिए सब्जी की दुकान पर गया, तो आरोप है कि बब्लू उसके भाई सोनू व एक अन्य ने अभद्रता करते हुए अवधेश की पिटाई कर दी।
विज्ञापन

इस बीच शुक्रवार को पंडाटोला के निकट रेलवे पुल के नीचे नदी की तरफ जब कुछ लड़के बकरी चराने गए,तो वहां उन्हें वृद्ध का शव पड़ा मिला। इससे उनमें सनसनी फैल गई। कुछ ही देर में बड़ी संख्या में लोग मौके पर एकत्र हो गए। उसकी पहचान मेवालाल के रूप में हुई। सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बाद में मृतक के बड़े पुत्र राजू ने बब्लू, सोनू व एक अन्य के विरुद्ध पिता की हत्या का आरोप लगाते हुए केस दर्ज करने के लिए तहरीर दी। कोतवाली प्रभारी अमित कुमार सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर तीनों के विरुद्ध केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारण की स्पष्ट जानकारी हो सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed