फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Dead Body Found In Brick Field

संदिग्ध परिस्थितियों में मिला ईंट भट्ठा मजदूर का शव

Mon, 11 Nov 2019 10:21 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 11 Nov 2019 10:21 PM IST
विज्ञापन
Dead Body Found In Brick Field
भीटी (अंबेडकरनगर)। ईंट-भट्ठे पर मजदूरी करने झारखंड से आए एक मजदूर का शव सोमवार सुबह संदिग्ध परिस्थितियों में भट्ठे के निकट बरामद हुआ। जानकारी होते ही भीटी पुलिस मौके पर पहुंची, और शव को अभिरक्षा में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बाद में सीओ वीरेन्द्र कुमार श्रीवास्तव ने मौके पर पहुंचकर आवश्यक छानबीन की। भट्टे पर काम कर रहे अन्य मजदूरों से आवश्यक पूछताछ की।
विज्ञापन

भीटी थाना क्षेत्र के अढ़नपुर में जितेंद्र सिंह का ईंट-भट्ठा है। उनके भट्ठे पर झारखंड के कई मजदूर मजदूरी करते हैं। पिछले करीब 3 साल से झारखंड प्रांत निवासी कैला (35) भी अपनी पत्नी के साथ मजदूरी कर रहा था। बताया जाता है कि रविवार को मजदूरों का साप्ताहिक अवकाश था। रोजाना की तरह शाम को सभी लोग भोजन करने के बाद सोने चले गए। सोमवार सुबह ग्रामीणों ने देखा कि भट्ठे के बगल स्थित मुर्गी फार्म के निकट एक युवक का शव पड़ा है। शव मिलने की खबर तेजी से क्षेत्र में फैल गई। भट्ठे पर काम करने वाले मजदूरों ने शव की शिनाख्त मजदूर कैला के रूप में की।
विज्ञापन

सूचना भीटी पुलिस को दी गई। एसओ मनीष सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। सीओ वीरेंद्र कुमार श्रीवास्तव ने भी भट्ठे पर पहुंचकर मजदूरों से जरूरी पूछताछ की। एसओ ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चल सकेगा। पूछताछ में सामने आया कि रविवार को साप्ताहिक अवकाश था। कई मजदूरों ने शराब का सेवन भी किया था। इनमें कैला शामिल था या नहीं इसकी जानकारी पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद हो सकेगी। पुलिस के अनुसार पत्नी ने भी किसी तरह की तहरीर नहीं दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed