फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Dead Baby in utrus

गर्भ में बच्चे की मौत, इलाज को लेकर भटकते रहे परिजन

Sat, 21 Sep 2019 10:54 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 21 Sep 2019 10:54 PM IST
विज्ञापन
Dead Baby in utrus
अंबेडकरनगर। जिला अस्पताल में एक सप्ताह से भर्ती गर्भवती महिला जिंदगी व मौत की जंग से जूझ रही है। गांव में हुई मारपीट के दौरान उसके गर्भ में पल रहे बच्चे की मौत हो गई थी। इसके बाद उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां गर्भ में बच्चे की मौत के बाद गर्भ की सफाई को लेकर परिवारीजन शनिवार जिला अस्पताल में भटकते नजर आए।
विज्ञापन

सम्मनपुर थाना अंतर्गत बभनपुरा सिकरोहर निवासी गुंजन यादव (26) पत्नी महेंद्र यादव करीब एक सप्ताह पूर्व गंभीर दशा में जिला अस्पताल में भर्ती हुई थी। महेंद्र के अनुसार मामूली विवाद में हुई मारपीट में विपक्षियों ने उसकी पत्नी की पिटाई कर दी थी। इससे महिला को गंभीर चोटें आईं थीं। गंभीरावस्था में उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था। दो दिन पहले एक बार फिर महिला चिकित्सक डॉ. भानुमती के कहने पर अल्ट्रासाउंड कराया, जिसमें गर्भ में पल रहे बच्चे की धड़कन बंद होना बताया गया। परिवारीजनों के अनुसार डॉ. भानुमती ने यह कहते हुए उसे डॉ. संगीता को रेफर कर दिया कि चूंकि बच्चे की गर्भ में मौत हो चुकी है, इसलिए इसका गर्भपात कराना होगा।
विज्ञापन

महेंद्र के अनुसार जब वह डॉ. संगीता के पास गया, तो उन्होंने कहा कि उनके पास अब तक ऐसी कोई फाइल नहीं आई है। ऐसे में यह केस डॉ. भानुमती ही देखेंगी। तब से वह दोनों महिला चिकित्सकों के कक्ष का चक्कर लगा रहा है और जान बचाने की दुहाई दे रहा है, लेकिन चिकित्सकों का मन नहीं पसीज रहा है। शनिवार को महिला की तबियत में अधिक बिगड़ी, तो महेंद्र एक बार फिर डॉ. भानुमती के पास गया, लेकिन उन्होंने इलाज करने से इंकार कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस बीच पहुंची अमर उजाला टीम ने जब इस संबंध में डा. भानुमती से दूरभाष पर वार्ता की, तो उन्होंने कहा कि वह जरूरी काम से पूर्वाह्न 11 बजे ही लखनऊ के लिए निकल चुकी हैं। मैंने केस डॉ. संगीता को हैंडओवर कर दिया है। जब डॉ. संगीता से पूछा गया, तो उन्होंने कहा कि केस अधिकृत रूप से जब तक हैंडओवर नहीं होता तब तक ऐसे मामलों में इलाज की जिम्मेदारी संबंधित चिकित्सक की ही होती है।
डॉ. भानुमती ने बताया कि लगभग एक सप्ताह से महिला भर्ती है। उसका सुचारु रूप से इलाज किया जा रहा है। दो माह का बच्चा गर्भ में है। अल्ट्रासाउंड में धड़कन नहीं बता रहा है। ऐसे में सफाई की जानी है। शनिवार को सुबह आठ बजे ड्यूटी समाप्त कर मैं बाहर चली गई। इसके बाद डॉ. संगीता पर इलाज की जिम्मेदारी थी। उधर डा. संगीता ने कहा कि महिला का सुचारु रूप से इलाज किया जा रहा है। आरोप पूरी तरह बेबुनियाद हैं।

मामला संज्ञान में आया है। मैं सरकारी कार्य से लखनऊ में हूं। संबंधित महिला का समुचित इलाज कराया जा रहा है। यह दिखवाया जाएगा कि आगे ऐसी कोई परिस्थिति न उत्पन्न होने पाए। मामले में यदि लापरवाही मिलेगी तो संबंधित के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
डॉ. एसपी गौतम, सीएमएस
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed