फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   DCM trampled cyclist uncle and two nephews

साइकिल सवार चचा व दो भतीजों को डीसीएम ने रौंदा

Wed, 28 Jul 2021 11:12 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 28 Jul 2021 11:12 PM IST
विज्ञापन
DCM trampled cyclist uncle and two nephews
अंबेडकरनगर पोस्टमार्टम हाउस पर मौजूद शिवबाबा के निकट मार्ग दुघर्टना में मृत किशोर के परिजन। - फोटो : AMBEDKAR NAGAR
अंबेडकरनगर। खेत में काम करने के बाद साइकिल से घर जा रहे युुवक व उसके दो भतीजों को बुधवार पूर्वाह्न पवित्र शिवबाबा के निकट तेज रफ्तार डीसीएम ने रौंद दिया। इसमें एक किशोर की घटनास्थल पर मौत हो गई। गंभीरावस्था में युवक व उसके एक किशोर भतीजे को जिला अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इससे पहले घटना के बाद भाग रहे चालक को डॉयल 112 के सिपाहियों ने चालक व वाहन को अभिरक्षा में ले लिया। घटना से परिवारीजनों में कोहराम मचा हुआ है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार बुधवार सुबह अकबरपुर कोतवाली अंतर्गत सीमई कारीरात गांव निवासी खुशीराम (36) अपने दो भतीजों अंकित (8) व आयुष (14) को लेकर गांव के ही निकट सड़क के किनारे खेत में अया हुआ था। काम निपटाने के बाद पूर्वाह्न करीब वह दोनों भतीजों को साइकिल पर बैठाकर घर जा हा था। बताया जाता है कि जब वे सभी पवित्र शिवबाबा के निकट पहुंचे, तो इसी बीच अयोध्या की तरफ से आ रहे तेज रफ्तार डीसीएम ने उन्हें रौंद दिया। घटना से मौके पर अफरातफरी मच गई। चीख पुकार के बीच आसपास के ग्रामीण घटनास्थल की तरफ दौड़ पड़े। घटनास्थल का दृश्य अत्यंत हृदयविदारक था। तीनों गंभीर रूप से घायल होकर बेहोश हो चुके थे। सांस चलने की उम्मीद में तीनों को आननफानन में जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने आयुष को मृत घोषित कर दिया, जबकि गंभीर रूप से घायल खुशीराम व अंकित को प्राथमिक उपचार के बाद ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया गया। इस बीच सूचना मिलते ही पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

इससे पहले घटना के बाद चालक वाहन लेकर भागने लगा। ग्रामीणों ने उसे पकड़ने के लिए घेराबंदी शुरू कर दी। इस बीच जानकारी होते ही डायल 112 के सिपाही भी सक्रिय हो उठे। कुछ दूरी पर ही डीसीएम को रोक लिया। चालक ने भागने का प्रयास किया, लेकिन पुलिस कर्मियों ने दौड़ाकर पकड़ लिया। बाद में पुलिस चालक व वाहन को अभिरक्षा में लेकर कोतवाली चली गई। इस बीच कोतवाल अमित कुमार सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। डीसीएम व चालक को अभिरक्षा में ले लिया गया है। अभी तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलते ही जरूरी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

परिवारीजन में मचा कोहराम, नेताओं ने बंधाया ढांढस
बुधवार पूर्वाह्न हुई दर्दनाक घटना से परिवारीजन में कोहराम मचा हुआ है। न सिर्फ आसपास के ग्रामीण, बल्कि गणमान्य नागरिक व विभिन्न दलों ने नेताओं ने गांव पहुंचकर परिवारीजनों से मुलाकात की और ढांढस बंधाया। अकबरपुर नगर पालिका परिषद के पूर्व चेयरमैन व भाजपा जिला उपाध्यक्ष चंद्रप्रकाश वर्मा, वरिष्ठ सपा नेता अनिल सिंह, अकबरपुर नगर पालिका परिषद चेयरमैन प्रतिनिधि मनोज गुप्ता गुड्डू ने पोस्टमार्टम हाउस पहुंचकर पीड़ित परिवार से मुलाकात की और भरोसा दिलाया कि दुख की इस घड़ी में वे सभी उनके साथ हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed