फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Cyclist carpenter dies after being hit by pickup truck in Ambedkar Nagar

अंबेडकरनगर: पिकअप की टक्कर से साइकिल सवार बढ़ई की मौत, बाजार जाते समय हुआ हादसा; अन्य हादसों में दो घायल

Sun, 11 Oct 2026 04:22 PM IST
Bhupendra Singh अमर उजाला नेटवर्क, अंबेडकरनगर
अमर उजाला नेटवर्क, अंबेडकरनगर Published by: Bhupendra Singh Updated Sun, 11 Oct 2026 04:22 PM IST
सार

अंबेडकरनगर में पिकअप की टक्कर से साइकिल सवार बढ़ई की मौत हो गई। हादसा बाजार जाते समय रास्ते में हुआ। अन्य हादसों में दो लोग घायल हो गए। आगे पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन
Cyclist carpenter dies after being hit by pickup truck in Ambedkar Nagar
Accident demo - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

यूपी के अंबेडकरनगर में रविवार को तेज रफ्तार पिकअप की टक्कर से साइकिल सवार सुरेश विश्वकर्मा (63) की मौत हो गई। हादसे में गंभीर रूप से घायल बुजुर्ग को पहले सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, टांडा ले जाया गया। वहां से उन्हें राजकीय मेडिकल कॉलेज, सद्दरपुर रेफर किया गया, लेकिन डॉक्टर उन्हें बचा नहीं सके।

विज्ञापन


हादसा टांडा-मया मार्ग पर पकड़ी भोजपुर पेट्रोल पंप के पास हुआ। सुलेमपुर निवासी सुरेश विश्वकर्मा बढ़ईगीरी का काम करते थे। उन्होंने अपने पिता राम सुरेश विश्वकर्मा से फर्नीचर बनाने और बढ़ईगीरी की बारीकियां सीखी थीं। इसी हुनर के सहारे उन्होंने परिवार की जिम्मेदारियां निभाईं। उम्र बढ़ने के साथ उन्होंने कामकाज कम कर दिया था और अब ज्यादातर समय घर पर ही बिताते थे। रविवार को वह किसी निजी काम से साइकिल लेकर बाजार जा रहे थे। टांडा-मया मार्ग पर पकड़ी भोजपुर पेट्रोल पंप के पास पहुंचते ही पीछे से आए तेज रफ्तार पिकअप वाहन ने उनकी साइकिल में जोरदार टक्कर मार दी।

विज्ञापन

लोगों की मदद से पहुंचाया गया अस्पताल

टक्कर इतनी भीषण थी कि सुरेश उछलकर सड़क पर दूर जा गिरे। हादसे में उन्हें गंभीर चोटें आईं। आसपास मौजूद लोगों की मदद से उन्हें तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र टांडा पहुंचाया गया। उनकी नाजुक हालत को देखते हुए चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद राजकीय मेडिकल कॉलेज, सद्दरपुर रेफर कर दिया। परिजन उन्हें लेकर मेडिकल कॉलेज पहुंचे, लेकिन वहां डॉक्टरों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। जिस व्यक्ति को परिजन इलाज के बाद स्वस्थ होकर लौटने की उम्मीद में अस्पताल ले गए थे, उसकी मौत की खबर ने सभी को तोड़कर रख दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन


सुरेश की पत्नी भगवानदेई का कई वर्ष पहले निधन हो चुका है। परिवार में उनका इकलौता बेटा और विवाहित बेटी गुड़िया हैं। पिता की मौत से बेटे और बेटी पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। वहीं, ससुर की मृत्यु की खबर सुनकर बहू उर्मिला का रो-रोकर बुरा हाल है। घर में बुजुर्ग की मौत से मातम पसरा हुआ है। परिवार के लोग हादसे से स्तब्ध हैं।

सीओ टांडा प्रदीप सिंह चंदेल ने बताया कि मामले में तहरीर मिलने पर प्राथमिकी दर्ज कर आवश्यक विधिक कार्रवाई की जाएगी।

पिकअप की टक्कर से मजदूर गंभीर

दूसरे हादसे में सम्मनपुर के हरपुर निवासी सुनील के मुताबिक उनके बड़े भाई रणजीत वर्मा (45) जहांगीरगंज के देवरिया बाजार में एक ढाबे में मजदूरी करते थे और कुछ दूरी पर देवचनपुर स्थित अपनी ससुराल में रुकते थे। शनिवार की रात ढाबा बंद होने के बाद वह घर आ रहे थे। रात 9:30 बजे रामनगर के सम्मोमाता मंदिर के पास पहुंचे थे। 

इसी दौरान तेज रफ्तार पिकअप ने उनकी बाइक में पीछे से टक्कर मार दी और वे सिर के बल सड़क पर गिर गए। हेलमेट न पहने होने के चलते उनके सिर में गंभीर चोटें आ गईं। पिकअप चालक वाहन लेकर भाग निकला। मौके पर पहुंचे साले अभिषेक ने सीएचसी रामनगर में भर्ती कराया। वहां प्राथमिकी उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

अचानक बाइक के सामने आया कुत्ता, घायल

एक अन्य हादसे में आलापुर क्षेत्र के इंदईपुर ग्राम पंचायत के प्रधान अरुण मौर्य के छोटे भाई अजय मौर्य (40) शनिवार देर शाम बाइक से बाजार जा रहे थे। इंदईपुर के निकट अचानक सड़क पर आए कुत्ते से उनकी बाइक टकरा गई और गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से उनको बसखारी के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। परिजनों के अनुसार, उनकी हालत खतरे से बाहर है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed