{"_id":"576d79514f1c1be763b482bc","slug":"current-scorched-young-man-serious","type":"story","status":"publish","title_hn":"करंट से झुलसा युवक, गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
करंट से झुलसा युवक, गंभीर
अमर उजाला ब्यूरो/अंबेडकरनगर
Updated Fri, 24 Jun 2016 11:48 PM IST
विज्ञापन
अंबेडकरनगर जिला अस्पताल में भर्ती विद्युत करंट की चपेट में आने से झुलसा युवक।
- फोटो : अमर उजाला
थाना क्षेत्र मालीपुर अंतर्गत हसनपुर गांव में एक युवक करंट की चपेट में आकर गंभीर रूप से झुलस गया। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जानकारी के अनुसार गांव निवासी वीरेंद्र (35) पुत्र रामआसरे शुक्रवार दोपहर घर की बिजली ठीक कर रहा था।
विज्ञापन
इसी बीच केबल कटी होने के चलते वह करंट की चपेट में आ गया। गुहार पर पहुंचे परिवारीजनों ने उसे किसी प्रकार तार से अलग किया लेकिन तब तक वह गंभीर रूप से झुलस चुका था। आननफानन में उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।
विज्ञापन