फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Current landed in Tulu pump, villager died

टुल्लू पंप में उतरा करंट, ग्रामीण की मौत

Wed, 20 Oct 2021 11:12 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 20 Oct 2021 11:12 PM IST
विज्ञापन
Current landed in Tulu pump, villager died
अंबेडकरनगर। अकबरपुर कोतवाली क्षेत्र के कटरिया सम्मनपुर गांव में एक ग्रामीण की सब्जी की फसल की सिंचाई के लिए घर के बाहर लगे टुल्लू पंप में उतरे करंट की चपेट में आने से मौत हो गई। बुधवार को सुबह हुई घटना से परिवारीजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

अकबरपुर कोतवाली क्षेत्र के कटरिया सम्मनपुर गांव निवासी राजकुमार (46) सुबह घर के बाहर लगे टुल्लू पंप की सफाई कर रहा था। बताया जाता है कि टुल्लू पंप से घर के सामने स्थित सब्जी के खेत की सिंचाई की जाती है। सुबह जब वह उसकी सफाई कर रहा था, तो इसी बीच टुल्लू पंप में अचानक करंट उतर गया। इससे वह करंट की चपेट में आकर गंभीर रूप से झुलस गया। आननफानन परिवारीजनों ने उसे जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। ग्रामीण की मौत होने से परिवारीजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed