{"_id":"68ebed5a58ae47f15f0debcc","slug":"current-affairs-and-history-questions-confused-the-candidates-ambedkar-nagar-news-c-91-1-ame1011-143623-2025-10-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambedkar Nagar News: समसामयिक व इतिहास से जुड़े सवालों ने अभ्यर्थियों को उलझाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambedkar Nagar News: समसामयिक व इतिहास से जुड़े सवालों ने अभ्यर्थियों को उलझाया
Sun, 12 Oct 2025 11:33 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
Updated Sun, 12 Oct 2025 11:33 PM IST
विज्ञापन
एसबी नेशनल इंटर कॉलेज बसखारी में बने कंट्रोल रूम का निरीक्षण करते डीएम व एसपी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंबेडकरनगर। जिले के 24 परीक्षा केंद्रों पर रविवार को दो पालियों में सीसीटीवी कैमरे की निगरानी में पीसीएस प्रारंभिक परीक्षा-2025 संपन्न हुई। समसामयिक और इतिहास से जुड़े सवालों ने अभ्यर्थियों को खूब परेशान किया। वहीं जलालपुर स्थित नरेंद्र इंटर कॉलेज छात्रों ने बताया कि प्रश्नपत्र काफी कठिन रहा है।
सुबह 9:30 से 11:30 बजे तक पहली पाली में 11304 के सापेक्ष 5548 उपस्थित व 5756 अनुपस्थित रहे। इसके लिए 24 सेक्टर व स्टैटिक मजिस्ट्रेट तैनात रहे। परीक्षा को लेकर जिला प्रशासन भी सख्त रवैया अपनाए रहा। डीएम कार्यालय से लगातार परीक्षा की निगरानी होती रही।
-- -- -- -- -- -
कठिन रहे सवाल
ताजा मुद्दों से जुड़े सवाल उलझा रहे थे। इतिहास के सवाल भी कठिन रहे। राजनीति, संविधान से जुड़े सवाल आसान लगे। अब हर साल आयोग पैटर्न बदल देता है, इससे दिक्कत आ रही है।
विज्ञापन
मनदीप कुमार, जौनपुर
-- -- -- --
कथन से जुड़े सवालों ने लिया समय
सवालों को तथ्यपरक तरीके से पूछा गया था। पढ़े हुए ही सवाल ज्यादा आए थे। कुछ लेखकों से संबंधित सवाल भी आसान लगे। वहीं कथन से जुड़े सवालों को हल करने में काफी समय लगा।
-मनीष मौर्य, जौनपुर