{"_id":"5d3dd8df8ebc3e6cfb087dcb","slug":"culpred-loot-cloth-bisnessman-ambedkar-nagar-news-lko473347914","type":"story","status":"publish","title_hn":"सशस्त्र बदमाशों ने कपड़ा व्यावसायियों से लूटी नकदी व बाइक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सशस्त्र बदमाशों ने कपड़ा व्यावसायियों से लूटी नकदी व बाइक
विज्ञापन
अंबेडकरनगर के जहांगीरगंज में लूट के बाद घटनास्थल का जायजा लेते एएसपी व अन्य।
- फोटो : AMBEDKAR NAGAR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंबेडकरनगर। जहांगीरगंज थाना अंतर्गत ककरापार गांव के निकट रविवार सुबह बाइक सवार सशस्त्र बदमाशों ने असलहे की नोक पर दिनदहाड़े दो कपड़ा व्यवसायियों से साढ़े 23 हजार नगदी के साथ ही बाइक व दो मोबाइल लूट लिए। इसके बाद पुलिस को जानकारी देने पर जान से मारने की धमकी देते हुए भाग खड़े हुए। लूट की घटना से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घेराबंदी कर बदमाशों की धरपकड़ का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिली।
मामले की गंभीरता को देखते हुए एसपी वीरेंद्र कुमार मिश्र व एएसपी अवनीश कुमार मिश्र ने भी घटनास्थल पर पहुंचकर मौके का जायजा लिया और बदमाशों की धरपकड़ के लिए जरूरी दिशा निर्देश दिए। बाद में पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात के विरुद्ध केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार आजमगढ़ जिले के कप्तानगंज थाना अंतर्गत कौड़िया निवासी बलराम वर्मा पुत्र रामनाथ व अब्दुल हसन पुत्र इसराईल की कौड़िया बाजार में कपड़े की दुकान है। रविवार सुबह दोनों एक ही बाइक से कपड़ा खरीदने के लिए संतकबीरनगर जनपद के खलीलाबाद में लगने वाली साप्ताहिक मंडी जा रहे थे।
विज्ञापन
बताया जाता है कि जब वे दोनों अंबेडकरनगर जिले के के जहांगीरगंज थाना अंतर्गत ककरापार मोड़ के निकट पहुंचे, तो इसी बीच पीछे से एक बाइक पर सवार तीन बदमाशों ने ओवरटेक करते हुए कुछ दूरी पर जाकर उन्हें रोक लिया। इससे पहले कि वे कुछ समझ पाते एक बदमाश ने उन पर असलहा तान दिया। दोनों ने विरोध करना चाहा, तो जान से मारने की धमकी दी।
इसके बाद दूसरे बदमाशों ने बलराम की जेब में रखा 17 हजार रुपये के साथ ही मोबाइल व बाइक, जबकि अब्दुल की जेब में रखा 6500 रुपये व मोबाइल लूट लिया। इसके बाद जान से मारने की धमकी देते हुए राजेसुल्तानपुर की तरफ भाग खड़े हुए। दिनदहाड़े हुई लूट की घटना से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना पर एसओ जहांगीरगंज पीएन तिवारी पुलिस टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और बदमाशों को पकड़ने के लिए घेराबंदी की, लेकिन सफलता नहीं मिली।
इस बीच एसपी वीरेंद्र कुमार मिश्र व एएसपी अवनीश कुमार मिश्र भी घटनास्थल पर पहुंच गए। पीड़ित व्यवसायियों व आसपास के लोगों से पूछताछ की। साथ ही पुलिस कर्मियों को जरूरी दिशा निर्देश दिए। एसओ ने बताया कि व्यवसाई बलराम की तहरीर पर अज्ञात के विरुद्ध केस दर्ज कर छानबीन की जा रही है।