फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   CT scan stopped in Mahamaya Medical College

Ambedkar Nagar News: महामाया मेडिकल कॉलेज में सीटी स्कैन ठप

Sat, 24 May 2025 10:59 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर Updated Sat, 24 May 2025 10:59 PM IST
विज्ञापन
CT scan stopped in Mahamaya Medical College
अंबेडकरनगर। महामाया राजकीय एलोपैथिक मेडिकल कॉलेज सद्दरपुर की स्वास्थ्य सेवाएं इन दिनों अव्यवस्था का शिकार हैं। बीते दो दिनों से सिटी स्कैन मशीन के ठप हो जाने से मरीजों को निराशा हाथ लग रही है। इसके पीछे ट्यूब खराब होने की बात कही जा रही है। चिकित्सकीय परीक्षण के लिए पहुंचे मरीजों को जांच न हो पाने के कारण इधर-उधर भटकना पड़ रहा है, जबकि चिकित्सकों की समय से पूर्व ड्यूटी छोड़ने से भी नराजगी है।
विज्ञापन

मेडिकल कॉलेज में बीते दो दिनों से सीटी स्कैन मशीन तकनीकी खराबी के कारण बंद पड़ी हुई है। इससे गंभीर रोगों की गहन जांचें प्रभावित हो रही हैं। सिर, पेट, फेफड़े व अन्य आंतरिक अंगों की विस्तृत जांच के लिए सीटी स्कैन आवश्यक होता है, लेकिन मशीन काम न करने के कारण चिकित्सक भी अनुमान के आधार पर इलाज करने को विवश हैं। इससे कई मामलों में सटीक उपचार में बाधा उत्पन्न हो रही है।
विज्ञापन

मेडिकल कॉलेज में विभिन्न स्थानों से आने वाले मरीजों को बिना जांच के लौटना पड़ रहा है। जिला मुख्यालय से लेकर दूर-दराज के क्षेत्रों से आए रोगी व उनके परिजन सुबह से कतार में खड़े रहते हैं, लेकिन तकनीकी समस्या के चलते उन्हें यह कहकर लौटा दिया जा रहा है कि सीटी स्कैन संभव नहीं है। वहीं, दूसरी ओर कॉलेज में डॉक्टर निर्धारित समय से पूर्व ही ड्यूटी चले जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

नाउसांडा निवासी सकीना खातून ने बताया कि डॉक्टर समय से पहले चले गए थे। हमें बिना दिखाए ही लौटना पड़ा। मेडिकल कॉलेज के मीडिया प्रभारी डॉ. विवेक कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि सीटी स्कैन मशीन की ट्यूब खराब हो गई थी। नई ट्यूब लग गई टेस्टिंग चल रही है। जल्द ही जांच शुरू हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed