फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Crowds of devotees gathered, the city echoed with cheers

Ambedkar Nagar News: भक्तों की उमड़ी भीड़, जयकारों से गूंजा नगर

Wed, 03 Sep 2025 12:50 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर Updated Wed, 03 Sep 2025 12:50 AM IST
विज्ञापन
Crowds of devotees gathered, the city echoed with cheers
-बलरामपुर के सोमनाथ मंदिर पर भगवान गणेश की पूजा अर्चना करते लोग ।
उतरौला। नगर और आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में गणेश पूजन महोत्सव पूरी भक्ति, उल्लास और श्रद्धा के साथ मनाया जा रहा है। विघ्नविनाशक और मंगलकर्ता भगवान गणेश की प्रतिमाएं घरों के साथ-साथ भव्य पंडालों में भी स्थापित की गई हैं, जहां भक्तों की भारी भीड़ उमड़ रही है।
विज्ञापन

बस स्टेशन, ज्वालामहरानी मंदिर, गोंडा मोड़, आर्यनगर और सुभाषनगर सहित नगर के प्रमुख स्थानों पर सजे गणेश पंडालों में सुबह से ही श्रद्धालुओं का तांता लगा हुआ है। गणपति बप्पा मोरया के जयघोष से माहौल भक्तिमय हो गया है। पूजन स्थल पर हर शाम विशेष अनुष्ठान और महाआरती का आयोजन किया जा रहा है। आरती के बाद प्रसाद वितरण से भक्तों में और अधिक उत्साह व ऊर्जा देखने को मिल रही है। श्रद्धालुओं ने विश्वास जताया कि भगवान गणेश की कृपा से नगर में सुख, समृद्धि और शांति का वातावरण बना रहेगा।
विज्ञापन

लोक आस्था का प्रतीक बना उत्सव
गणेश उत्सव अब केवल धार्मिक अनुष्ठान नहीं, बल्कि नगर में सामूहिक आस्था और सामाजिक एकता का पर्व बन गया है। बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक हर आयु वर्ग के लोग इस उत्सव में बढ़-चढ़कर भाग ले रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed