फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Crowd of patients increased, there was chaos in the district hospital

Ambedkar Nagar News: बढ़ी मरीजों की भीड़, जिला अस्पताल में रही आपाधापी

Thu, 18 Jul 2024 10:24 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 18 Jul 2024 10:24 PM IST
विज्ञापन
Crowd of patients increased, there was chaos in the district hospital
अंबेडकरनगर। मौसम में आए बदलाव का असर जिला अस्पताल में बृहस्पतिवार को दिखा। इलाज के लिए पहुंचे बड़ी संख्या में मरीजों के बीच आपाधापी का माहौल दिखा। पर्ची काउंटर, दावा काउंटर के अलावा अलग-अलग चिकित्सकों के कक्ष के सामने मरीजों व उनके तीमारदारों की लंबी लाइन लगी। इससे उमसभरी गर्मी में मरीजों व उनके तीमारदारों को मुश्किलों का भी सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

लगातार मौसम में हो रहे बदलाव का प्रतिकूल प्रभाव लोगों के स्वास्थ्य पर पड़ रहा है। संचारी रोग तेजी से पांव पसार रहे हैं। बुखार व डायरिया से पीड़ितों की संख्या में लगातार वृद्धि हो रही है। यही कारण है कि बृहस्पतिवार को जिला अस्पताल में 1320 मरीजों की ओपीडी हुई। इसमें ज्यादातर मरीज बुखार व डायरिया से पीड़ितों की रही। सामान्य दिनों में जिला अस्पताल में औसतन 750 मरीजों की ओपीडी होती है।
विज्ञापन

मरीजों की अचानक संख्या बढ़ने से ओपीडी के अलग-अलग चिकित्सकों के कक्ष के सामने मरीजों की लंबी लाइन लग गई। इसके अलावा पर्ची काउंटर व दवा काउंटर पर भी मरीजों व तीमारदारों की लंबी लाइन लगी रही। इससे सुबह से ही जिला अस्पताल में आपाधापी का माहौल रहा। उमसभरी गर्मी से परेशान मरीजों व तीमारदारों ने इस बीच नाराजगी भी व्यक्त की। बेवाना से आए तीमारदार राजितराम व शहजहांपुर की शहनाज ने नाराजगी व्यक्त करते हुए कहा कि भीड़ को देखते हुए जिम्मेदारों को ठोस कदम उठाना चाहिए। दवा व पर्ची काउंटर पर वैकल्पिक व्यवस्था की जानी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर सीएमएस डॉ. ओमप्रकाश ने कहा कि बृहस्पतिवार को मरीजों व तीमारदारों की संख्या अन्य दिनों की तुलना में अधिक थी। कुछ समस्या जरूर हुई लेकिन मरीजों का बेहतर ढंग से इलाज किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed