{"_id":"69ee4afc5e37d19fb8066e71","slug":"crowd-of-candidates-scuffle-to-catch-the-train-ambedkar-nagar-news-c-91-1-ame1011-155141-2026-04-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambedkar Nagar News: अभ्यर्थियों का रेला, ट्रेन पकड़ने के लिए मारामारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambedkar Nagar News: अभ्यर्थियों का रेला, ट्रेन पकड़ने के लिए मारामारी
विज्ञापन
अकबरपुर रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म दो पर भागते हुए ट्रेन पकड़ते परीक्षार्थी।-संवाद
अंबेडकरनगर। होमगार्ड भर्ती परीक्षा में दूसरे दिन परीक्षार्थियों की सफर ने खूब परीक्षा ली। रोडवेज और रेलवे स्टेशन पर भीड़ होने के चलते सीटों के लिए बहुत मारामारी रही। हर कोई जल्दी जाने की होड़ में धक्कामुक्की करता दिखाई दिया। स्टेशन पर खासी भीड़ रही।
रविवार को परिवहन केंद्रों पर परीक्षार्थियों का रेला देखने को मिला। रेलवे स्टेशनों और बस अड्डों पर सुबह से ही परीक्षार्थियों की भीड़ दिखाई देने लगी। शाम को इंटरसिटी जैसी प्रमुख ट्रेनें कोच में क्षमता से अधिक भीड़ के कारण ठसाठस भरी रहीं। अकबरपुर स्टेशन पर पहली पाली की परीक्षा समाप्त होने के बाद ही बनारस की ओर जाने वाले अभ्यर्थियों की भीड़ पहुंचनी शुरू हो गई। योगनगरी ऋषिकेश से बनारस के रास्ते हावड़ा जाने वाली दून एक्सप्रेस पूरी तरह से फुल रही।
ट्रेन जब स्टेशन से चली तब भी तमाम अभ्यर्थियों ने भागकर ट्रेन पकड़ते नजर आए। रोडवेज डिपो पर अभ्यर्थियों की भीड़ कम रही , लेकिन जो थे उन्हें भी बाहरी बसाें के लिए घंटों इंतजार करना पड़ा। डिपो से सुल्तानपुर, बलिया, आजमगढ़ की ओर काफी अधिक लोगों का आना-जाना रहा, जबकि अन्य दूर-दराज वाले इलाकों में लोगों ने ट्रेनों का सहारा लिया। एआरएम हरिओम श्रीवास्तव ने बताया कि 18 बसों से भेजी जा चुकी हैं। परीक्षार्थियों के लिए 25 बसें रिजर्व रखी गई हैं।