फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Crores spent, yet electricity supply is being done with the help of bamboo sticks

Ambedkar Nagar News: करोड़ों खर्च, फिर भी बांस-बल्ली के सहारे हो रही बिजली आपूर्ति

Mon, 08 Jul 2024 10:30 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 08 Jul 2024 10:30 PM IST
विज्ञापन
Crores spent, yet electricity supply is being done with the help of bamboo sticks
अकबरपुर-अयोध्या मार्ग पर बिजली के खंभे पर फैला तारों का जाल। - संवाद
अंबेडकरनगर। बिजली के संसाधनों को बेहतर करने के लिए पावर कारपोरेशन करोड़ों रुपये खर्च करने का दावा तो कर रहा, लेकिन अकबरपुर शहर में बिजली के तारों का मकड़ जाल सभी दावोंं की पोल खोल रहा है। जगह-जगह बिजली के खंभोंं पर तार झूलते नजर आ रहे हैं। तो वहीं अब भी कई स्थानों पर बिजली आपूर्ति बांस-बल्लियों के सहारे की जा रही है।
विज्ञापन

शहर में आए दिन स्पार्किंग होने से किसी न किसी घर की बिजली गुल हो जाती है। दरअसल कई ऐसे भी स्थान हैं जहां बांस बल्ली के सहारे अभी भी बिजली की आपूर्ति दी जा रही है। छह दशक पूर्व जनपद में विद्युतीकरण का कार्य कराया गया था। समय बीतने के साथ बिजली संसाधन बदहाल होने लगे। इसको ठीक करने के लिए विभाग ने कई चरणोंं में करोड़ों रुपये खर्च किए। इसके बाद भी बिजली आपूर्ति व्यवस्था में कोई विशेष सुधार नहीं आ सका।
विज्ञापन

जिला मुख्यालय पर खुले तारों को हटाकर उनके स्थान पर बंच केबल लगाने का कार्य कराया जाना था। कुछ स्थानोंं पर सौभाग्य योजना से कार्य शुरू तो हुआ, लेकिन पूरा नहीं हो सका। अकबरपुर-अयोध्या मार्ग, रोडवेज, बसखारी मार्ग, दोस्तपुर मार्ग के बिजली खंभों पर तारों का मकड़जाल नागरिकोंं के लिए मुसीबत बना है। बरसात में खंभे पर स्पार्किंग होने से उपभोक्ताओंं की बिजली गुल हो जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

यहां हो रही लोगों को दिक्कत
नगर पालिका अकबरपुर के मिर्जापुर, औलियापुर, राबीबहाउद्दीनपुर, नासिरपुर बरवां वार्ड की नयी आबादी क्षेत्र में बांस बल्ली के सहारे बिजली के तार खींच अपने घरों को रोशन करने को मजबूर हैं। स्थानीय निवासी पूर्व सभासद निक्कू प्रजापति, दिनेश राजभर, सतीश कुमार, सुमित्रा देवी आदि ने बताया कि कई बार बिजली विभाग के अधिकारियों से खंभे लगाने को लेकर शिकायत की गई, इसके बाद भी कोई सुनवाई नहीं हो रही है।


जर्जर तारों को हटवाया जाएगा
जिन स्थानोंं पर बांस बल्ली के सहारे बिजली आपूर्ति हो रही है, वहां चिह्नित कर जल्द ही खंभे लगवाए जाएंगे। उपभोक्ताओं को सभी जरूरी सुविधाएं मिलेंगी। - संजय कुमार, अधीक्षण अभियंता
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed