फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Crismas Celebration in Ambedkarnagar District

उल्लास से मना क्रिसमस, प्रशु यीशू को किया याद

Wed, 25 Dec 2019 11:27 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 25 Dec 2019 11:27 PM IST
विज्ञापन
Crismas Celebration in Ambedkarnagar  District
फोटो-15, अंबेडकरनगर जिला मुख्यालय पर क्रिसमस पर्व पर भव्य रूप से सजा सेंट पीटर्स स्कूल का चर्च। - फोटो : AMBEDKAR NAGAR
अंबेडकरनगर। प्रभु यीशु का जन्मदिवस बुधवार को जिले में उल्लास के साथ मना। गिरिजाघरों में विशेष प्रार्थनासभा में मानव जाति के उत्थान व देश दुनिया में अमनचैन की दुआ की गई। केक काटकर लोगों का मुंह मीठा कराया गया। जगह जगह उपहार का वितरण किया गया। भंडारे का आयोजन भी हुआ। छात्र-छात्राओं ने इसमें बढ़ चढ़कर इसमें भागीदारी की।
विज्ञापन

क्रिसमस पर्व का उल्लास जिले में एक दिन पहले ही दिखने लगा था। मंगलवार की देर शाम से ही गिरिजाघरों में विशेष प्रार्थनासभा का सिलसिला शुरू हो गया था। यह दौर बुधवार को भी जारी रहा। अकबरपुर नगर के सेंट पीटर्स विद्यालय परिसर स्थित गिरिजाघर में फादर विल्सन की मौजूदगी में विशेष प्रार्थना सभा हुई। मानव जीवन के उत्थान व देश दुनिया में अमनचैन की दुआ की गई। इसके बाद केक काटकर खुशी का इजहार किया गया। समीही भजन के बीच वहां मौजूद लोगों में केक व मिइाई का वितरण किया गया। फादर विल्सन ने प्रार्थना सभा में मौजूद लोगों से आह्वान किया कि वे समाज व देश के उत्थान में अपना शत-प्रतिशत योगदान दें। इस दौरान सेबस्टियन, मुक्ति, डेनिस, जेनिट, अवधेश, आलोक श्रीवास्तव, प्रियंका, रंजना आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

नगर के सेंट जांस में बुधवार सुबह धर्मगुरु पास्टर इमैनुअल की मौजूदगी में विशेष प्रार्थनासभा हुई। इसमें विभिन्न समुदाय के लोगों ने भाग लिया। बाद में भंडारे का आयोजन हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लिया। प्रबंधक नवीन जान, रेनू जान व तान्या ओल्सन ने गरीबों में कंबल एवं उपहार का वितरण किया। बाद में केक व मिष्ठान का भी वितरण लोगों में किया गया। इस दौरान अभिनव मिश्र, अभिषेक चतुर्वेदी, अतुल तिवारी, पंकज यादव, मोहम्मद अदनान, अभिमन्यु, संजय, सूर्यमणि चौबे आदि मौजूद रहे। इसके अलावा जाफरगंज, टांडा, जलालपुर, आलापुर में भी क्रिसमस पर्व उल्लास के साथ मना। जगह जगह लोगों ने केक काटकर पर्व की खुशियां मनाई। साथ ही लोगों में केक व मिष्ठान का वितरण किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed