{"_id":"5e02490d8ebc3e87ce3eb021","slug":"crismas-celebration-in-ambedkarnagar-ambedkar-nagar-news-lko499500018","type":"story","status":"publish","title_hn":"आज उल्लास से मनेगा क्रिसमस, रोशनी से नहाए चर्च","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आज उल्लास से मनेगा क्रिसमस, रोशनी से नहाए चर्च
विज्ञापन
फोटो-13, अंबेडकरनगर जिला मुख्यालय स्थित क्रिसमस पर्व की पूर्व संध्या पर भव्य रूप से सजा सेंट पीटर्?
- फोटो : AMBEDKAR NAGAR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंबेडकरनगर। प्रभु यीशु के जन्मदिवस के रूप में मनाए जाने वाले क्रिसमस पर्व का उल्लास एक दिन पहले ही जिले में दिखाने लगा। पर्व के दिन एक-दूसरे को उपहार देने के लिए लोगों ने बाजारों में पहुंचकर सामान खरीददारी की। पर्व को लेकर बधाई देने का सिलसिला सोशल मीडिया पर सुबह से ही शुरू हो गया जो रात तक चलता रहा। उधर, पर्व के मौके पर अकबरपुर नगर स्थित चर्च को भव्य ढंग से सजाया गया। रंग-बिरंगी झालरों से सजाए गए चर्च में सोमवार रात से ही विशेष प्रार्थनासभा का दौर शुरू हो गया। मंगलवार को न सिर्फ प्रार्थना सभा होगी बल्कि बाल मेले का भी आयोजन होगा।
क्रिसमस की खुशियां एक दिन पहले ही मंगलवार को जिले में बिखरती दिखी। पर्व के उल्लास में किसी भी प्रकार की कमी न हो, इसके लिए बच्चों व तमाम नागरिकों ने बाजारों में पहुंचकर पर्व से संबंधित सामान की बढ़ चढ़कर खरीददारी की। किसी ने उपहार देने के लिए जरूरी सामग्रियां खरीदी तो किसी ने केक व मिठाई की खरीददारी की। शिक्षक संदीप जान ने बताया कि पर्व के मौके पर वे प्रत्येक वर्ष बच्चों व नागरिकों में मिठाई का वितरण करते हैं। इस बार भी उन्होंने मिठाई की खरीददारी एक दिन पहले मंगलवार को पूरी कर ली। सुषमा ने कहा कि उन्होंने सहेलियों में उपहार का वितरण करने के लिए जरूरी सामानों की खरीददारी की। कहा कि पर्व के दिन विशेष प्रार्थनासभा कर न सिर्फ केक काटती है बल्कि लोगों में मिठाई का भी वितरण करते हैं।
उधर, पर्व के मद्देनजर अकबरपुर नगर स्थित चर्च को रंगबिरंगी झालरों से आकर्षक ढंग से सजाया गया था। साथ ही भव्य झांकी भी सजाने का कार्य एक दिन पहले पूर्ण कर लिया गया। सेंट पीटर्स के प्रधानाचार्य फादर विल्सन व सेंट जांस के प्रबंधक नवीन जान ने बताया कि मंगलवार रात साढ़े 9 बजे व बुधवार भोर में प्रार्थना सभा होगी। इसके बाद केक कटेगा। साथ ही लोगों में मिठाई व उपहार का वितरण किया जाएगा। सेंट जांस विद्यालय में बाल मेले का आयोजन होगा।