फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Criminals Attack on Villagers

बदमाशों ने जमकर मचाया उत्पात, डायल 112 के दो वाहनों को किया क्षतिग्रस्त

Fri, 20 Mar 2020 10:39 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 20 Mar 2020 10:39 PM IST
विज्ञापन
Criminals Attack on Villagers
महरुआ। थाना क्षेत्र के रघुनाथपुर गांव में गुरुवार मध्यरात्रि के बाद ईंट-पत्थर से लैस होकर चार पहिया वाहन से बकरी चोरी करने पहुंचे बदमाशों ने जमकर उत्पात मचाया। बकरी चोरी करने के दौरान विरोध करने वाले ग्रामीणों पर बदमाशों ने न सिर्फ पथराव किया बल्कि कुछ ग्रामीणों की पिटाई भी की। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची डॉयल 112 की अकबरपुर व महरुआ टीम के वाहनों को टक्कर मारकर क्षतिग्रस्त कर दिया। साथ ही पुलिस कर्मियों पर पथराव करते हुए भाग निकलने में सफल रहे। वाहन में टक्कर मारने से टूटे शीशे से एक पुलिस कर्मी भी जख्मी हो गया। अकबरपुर डायल 112 टीम के प्रभारी की तहरीर पर कोतवाली पुलिस ने अज्ञात के विरुद्ध केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन

गुरुवार मध्यरात्रि करीब एक चार पहिया वाहन से थाना क्षेत्र के रघुनाथपुर गांव स्थित धर्मकांटे के निकट कुछ बदमाश रुके। इसके बाद वे वहां स्थित एक घर के सामने बंधी बकरी को खोलने लगे। इसी बीच गृह स्वामी मनीराम की आंख खुल गई। उसने शोर मचाया तो बदमाशों ने उस पर वाहन चढ़ाने की कोशिश की। उसने किसी तरह भागकर खुद को बचाया। इस बीच ग्रामीण एकत्र होने लगे। ग्रामीणों को इकट्ठा होता देख बदमाश भागने लगे। बताया जाता है कि भागने के दौरान बदमाशों ने ग्रामीण सुधीर व उसके पिता की पिटाई कर दी। इसके बाद वे सुल्तानपुर की तरफ भागने लगे।
विज्ञापन

ग्रामीणों की सूचना पर सुखारीगंज बैंक के पास सड़क के किनारे खड़ी अकबरपुर की डॉयल 112 का वाहन जब तक मौक पर पहुंचता तब तक वहां आए बदमाशों ने वाहन में टक्कर मार दी। इससे वाहन क्षतिग्रस्त हो गया। शीशा टूटने से उसमें बैठे सिपाही फूलचंद्र को चोटें आईं। प्रभारी राणाप्रताप सिंह व अन्य ने बदमाशों को पकड़ने के लिए आगे बढ़ने का प्रयास किया, लेकिन टक्कर के चलते जीप आगे नहीं बढ़ पाई। बदमाश यहीं पर नहीं रुके। आनंदनगर चौराहा के निकट खड़ी महरुआ थाना क्षेत्र की डॉयल 112 के वाहन संख्या 1686 को भी पकड़े जाने से बचने के लिए टक्कर मारकर क्षतिग्रस्त कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस बीच सूचना मिलने पर जब तक एसओ शंभूनाथ पुलिस टीम के साथ घेराबंदी कर बदमाशों को पकड़ने का प्रयास करते तब तक बदमाश सुल्तानपुर की तरफ भाग निकलने में सफल रहे। बाद में डॉयल 112 अकबरपुर वाहन के प्रभारी राणाप्रताप सिंह ने कोतवाली पहुंचकर कोतवाली पुलिस को पूरे मामले की जानकारी दी और केस दर्ज करने के लिए तहरीर दी। कोतवाली प्रभारी अमित कुमार सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर अज्ञात के विरुद्ध केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी गई है। उधर, एसओ महरुआ शंभूनाथ ने बताया कि अभी कोई तहरीर नहीं मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed