{"_id":"5e1a122c8ebc3e87f846ec76","slug":"criminals-arrested-ambedkar-nagar-news-lko502564258","type":"story","status":"publish","title_hn":"25 हजार का इनामी और 52 मोबाइल के साथ दो गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
25 हजार का इनामी और 52 मोबाइल के साथ दो गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंबेडकरनगर। एटीएम बदलकर खाते से राशि निकालने के मामले में लगभग दो वर्ष से फरार चल रहे 25 हजार के इनामी को गिरफ्तार करने में अकबरपुर कोतवाली पुलिस को सफलता मिली है। इसके अलावा दो मोबाइल चोरों को 52 चोरी के मोबाइल के साथ और अवैध असलहे के साथ भी दो बदमाशों को गिरफ्तार किया गया।
शनिवार को पुलिस लाइन में प्रेस से मुखातिब एसपी आलोक प्रियदर्शी ने बताया कि एटीएम बदलकर खाते से राशि निकालने के मामले में आजमगढ़ जनपद के पवई थाना के सरायपुर गांव निवासी राजेश यादव की लगभग दो वर्ष से तलाश थी। उस पर 25 हजार रुपये का इनाम भी घोषित था। शुक्रवार रात 11 बजे करीब अकबरपुर कोतवाली प्रभारी अमित कुमार सिंह पुलिस टीम के साथ रात्रि गश्त पर थे। जब वे मालीपुर रोड पर लोरपुर ताजन चौराहे के पास पहुंचे तो इसी बीच पुलिस टीम को देखते ही एक युवक भागने लगा। पुलिस कर्मियों ने दौड़ाकर उसे पकड़ लिया। उसकी पहचान राजेश यादव के रूप में हुई। उसके पास से एक तमंचा, दो जिंदा कारतूस व एक बगैर नंबर की बाइक बरामद हुई।
एसपी ने बताया कि शुक्रवार रात महरुआ के पास गरुड़ वाहिनी टीम ने चेकिंग अभियान चला रखा था। इसी बीच एक बाइक पर दो संदिग्ध नजर आए। उन्हें रोकने का प्रयास किया गया, तो उन्होंने भागने का प्रयास किया। इस पर पुलिसकर्मियों ने दौड़ाकर उन्हें पकड़ लिया। उनकी पहचान शुभम सिंह निवासी पूराबाजार जलालुद्दीननगर थाना महाराजगंज जनपद अयोध्या व संदीप सिंह निवासी ज्ञानपुर थाना बेवाना के रूप में हुई। उनके पास से दो तमंचा, दो जिंदा कारतूस बरामद हुआ। इसके अलावा विभिन्न थानों से चोरी किए गए 52 मोबाइल के साथ राहुल निवासी शाहपुर फिरोजपुर थाना जलालपुर व सत्यम सिंह निवासी निमटनी थाना जलालपुर को गिरफ्तार कर लिया गया। सभी को बाद में जेल भेज दिया।