{"_id":"5f7372b98ebc3e9bea14dd8f","slug":"criminal-ambedkar-nagar-news-lko542671738","type":"story","status":"publish","title_hn":"खान मुबारक के गुर्गे की जमीन जब्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खान मुबारक के गुर्गे की जमीन जब्त
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। माफिया सरगना खान मुबारक के करीबी की करीब दो करोड़ कीमत की बेशकीमती जमीन पुलिस टीम ने मंगलवार को जब्त कर ली। पुलिस के अनुसार, इस जमीन में खान मुबारक की अपराध से जमा की गई धनराशि लगी थी। कार्रवाई के दौरान कई थानों की पुलिस टीम मौजूद रही। जमीन कुर्क करने के साथ ही वहां सरकारी भूमि होने का बोर्ड भी लगा दिया गया है। माना जा रहा है कि अगले कुछ दिनों में कई और गुर्गों पर इसी तरह की कार्रवाई हो सकती है।
जिले में माफिया के साथ-साथ अब उनके गुर्गों पर पुलिस ने नजर तिरछी कर दी है। बीते दिनों जहां माफिया सरगना खान मुबारक के करीबी बदमाश परवेज का घर सीज कर दिया गया था, वहीं माफिया सरगना अजय सिंह सिपाही से जुड़े पवन सिंह की कार्यदायी संस्था साईं कंस्ट्रक्शन का बैंक खाता सीज कर दिया गया। इस बीच मंगलवार को एक बार फिर माफिया से जुड़े गुर्गों पर बड़ी कार्रवाई हुई। अमर उजाला ने इसका संकेत अपने मंगलवार के अंक में दे दिया था। इसमें बताया गया था कि चौबीस घंटे के भीतर बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया जा सकता है। हुआ यह कि माफिया सरगना खान मुबारक के एक करीबी आलापुर थाना क्षेत्र के अमोला बुजुर्ग निवासी रेहान की बेशकीमती जमीन को जब्त करने मंगलवार दोपहर पुलिस टीम पहुंच गई।
आलापुर व जहांगीरगंज प्रतिनिधियों के अनुसार, एसडीएम आलापुर धीरेंद्र श्रीवास्तव के नेतृत्व में कई थानाध्यक्ष तमाम पुलिस कर्मियों के साथ जगदीशपुर गांव पहुंच गए। वहां रेहान की बावली चौक से माडरमऊ जाने वाले मुख्य मार्ग पर करीब नौ बिस्वा कीमती भूमि सड़क के किनारे थी। उसके कुछ हिस्सों में खेती भी की गई थी।
विज्ञापन
पूरी भूमि पर जेसीबी चलवाकर जब्त कर ली गई। पुलिस के अनुसार, कुर्क की गई भूमि की कीमत करीब दो करोड़ के है। भूमि कुर्क करने के साथ ही पुलिस टीम ने वहां सरकारी भूमि होने का बोर्ड भी लगा दिया। बोर्ड पर लिखा है कि इसे जोतना व कब्जा करना गैरकानूनी माना जाएगा। इस बीच पुलिस कई अन्य गुर्गों पर भी कार्रवाई की तैयारी कर रही है।
अपराधियों के विरुद्ध कठोरतम कार्रवाई का सिलसिला जारी रहेगा। गैंगेस्टर एक्ट के तहत जरूरी कार्रवाई की जा रही है। अपराधियों का मनोबल लगातार टूट रहा है।
- आलोक प्रियदर्शी, एसपी