{"_id":"590a17804f1c1ba874441de9","slug":"youth-throat-cut-partialy-admitted-to-hospital","type":"story","status":"publish","title_hn":"घर से बुलाकर युवक का गला रेता, भर्ती","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
घर से बुलाकर युवक का गला रेता, भर्ती
अमर उजाला ब्यूरो/अंबेडकरनगर
Updated Wed, 03 May 2017 11:16 PM IST
विज्ञापन
अस्पताल
- फोटो : symbolic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
थाना क्षेत्र मालीपुर अंतर्गत खालिदपुर भटौली गांव में मंगलवार देर शाम गेहूं की मड़ाई के लिए घर से बुलाकर एक युवक का गला रेतकर बदमाशों ने मरणासन्न कर दिया। मृत समझकर उसे मझुई नदी के नेमपुर घाट पर छोड़कर बदमाश भाग खड़े हुए। बुधवार सुबह होश में आने पर गंभीर रूप से घायल युवक ने गुहार लगाकर लोगों को घटना की जानकारी दी।
विज्ञापन
बाद में परिवारीजन उसे लेकर थाने पहुंचे। युवक को सीएचसी जलालपुर से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। पुलिस ने युवक की तहरीर पर दो के विरुद्ध केस दर्ज कर एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। खालिदपुर भटौली गांव निवासी प्रमोद (20) पुत्र तिलकधारी के घर मंगलवार देर शाम गांव का ही नीरज उर्फ लुल्लू एक अन्य युवक के साथ पहुंचा।
विज्ञापन
गेहूं की मड़ाई का हवाला देते हुए दोनों युवक उसे लेकर चले गए। प्रमोद के अनुसार दोनों युवक उसे मझुई नदी के नेमपुर घाट के निकट ले गए। वहां उसके गले पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। इससे वह गंभीर रूप से घायल होकर बेहोश हो गया। इसके बाद उसे मृत समझकर दोनों युवक वहां से भाग खड़े हुए।
विज्ञापन
बुधवार सुबह प्रमोद को होश आया तो उसने गुहार लगाई। इसी बीच एक राहगीर को रोककर उसके मोबाइल से परिवारीजनों को पूरे घटनाक्रम की जानकारी दी। परिवारीजन गांव के कुछ लोगों को लेकर घाट के निकट पहुंचे। गंभीर रूप से घायल प्रमोद को लेकर वे सभी मालीपुर थाने गए और पुलिस को पूरे मामले की जानकारी दी।
पुलिस ने उसे तत्काल सीएचसी जलालपुर में भर्ती कराया। वहां हालत की गंभीरता को देखते हुए उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। एसओ बेचूसिंह यादव ने बताया कि घायल युवक की तहरीर पर दो लोगों के विरुद्घ प्राणघातक हमला समेत विभिन्न धाराओं में केस दर्ज किया है।
साथ ही एक आरोपी नीरज को गिरफ्तार कर लिया गया है। एक अन्य की तलाश जारी है। एसओ ने बताया कि घटना के कारणों का पता अभी नहीं चल पाया है। पकड़े गए आरोपी से पूछताछ की जा रही है।