{"_id":"59c6a5704f1c1bb5688b6337","slug":"youth-killed-by-the-axe","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवक की कुल्हाड़ी से काटकर हत्या","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
युवक की कुल्हाड़ी से काटकर हत्या
अंबेडकरनगर/अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 23 Sep 2017 11:48 PM IST
विज्ञापन
हत्या
- फोटो : symbolic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पत्नी के साथ खेत में काम के लिए गए एक युवक की कुल्हाड़ी से काटकर हत्या कर दी गई। घटना से मौके पर चीख-पुकार मच गई। पुलिस जब तक मौके पर पहुंचती, आरोपी वहां से भाग चुके थे।
विज्ञापन
युवक को जिला अस्पताल लाए जाने के बाद चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
थाना क्षेत्र बेवाना अंतर्गत समसपुर दोयम गांव निवासी असलम (40) ने बेवाना थाना क्षेत्र के ही सिसवा गांव में एक खेत आर्थिक समझौते के तहत ले रखा है। इसी में वह फसल की बोआई कराता है।
विज्ञापन
शनिवार दोपहर बाद वह अपनी पत्नी के साथ खेत में लगी धान की फसल देखने के लिए गया था। इसी बीच वहां सिसवा गांव निवासी युवक प्रवीण अपने एक साथी के साथ पहुंच गया।
विज्ञापन
कुछ ही देर बाद असलम का प्रवीण के साथ विवाद शुरू हो गया। आरोप के अनुसार प्रवीण व उसके दोस्त ने पहले तो लाठी से पिटाई की, इसके बाद कुल्हाड़ी से हमला कर दिया।
असलम की पत्नी की चीख-पुकार के बीच पकड़े जाने के भय से दोनों आरोपी मौके से भाग गए। गुहार सुनने के बाद कुछ पल में ही पहुंचे ग्रामीणों ने पुलिस व एंबुलेंस को घटना की सूचना दी।
बुरी तरह घायल असलम को तत्काल जिला अस्पताल ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। जानकारी के बाद बेवाना थाना प्रभारी जितेंद्र सिंह ने जिला अस्पताल पहुंचकर शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बताया जाता है कि प्रवीण व असलम के बीच किसी बात को लेकर रंजिश चली आ रही थी।