फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Youth in road accidents Killed, three injured

सड़क हादसों में युवक की मौत, तीन घायल

Tue, 29 Sep 2015 10:40 PM IST
अंबेडकरनगर/अमर उजाला ब्यूरो
अंबेडकरनगर/अमर उजाला ब्यूरो Updated Tue, 29 Sep 2015 10:40 PM IST
विज्ञापन
टांडा थाना क्षेत्र में मेहनिया गांव के पास बोलेरो वाहन की टक्कर लगने से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। अन्य सड़क दुर्घटनाओं में तीन लोग घायल हो गए। सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

टांडा थाना अंतर्गत मेहनिया गांव निवासी संतोष कुमार (30) पुत्र बद्रीप्रसाद सोमवार देर सायं टांडा से घर लौट रहा था। जब वह गांव के निकट पहुंचा, तो उधर से गुजर रहे बोलेरो वाहन ने उसकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में संतोष गंभीर रूप से घायल हो गया। जबकि ग्रामीणों को आता देख चालक वाहन लेकर भाग निकला। सूचना पर पहुंचे परिवारीजनों ने उसे तत्काल जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

उधर अलीगंज बाजार निवासी मोहम्मद जावेद की पत्नी आलिया खातून (60) मंगलवार सुबह सड़क पार करते समय बाइक की टक्कर लगने से घायल हो गईं। परिवारीजनों ने उन्हें पहले सीएचसी टांडा में भर्ती कराया, जहां से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। वहां आलिया की हालत गंभीर बनी हुई है। जलालपुर थाना अंतर्गत जलालपुर बाजार निवासी मोहम्मद अशरफ (23) व अशफाक अहमद (25) मंगलवार प्रात: बाइक से अकबरपुर जाते समय नगर के पास एक अन्य बाइक की टक्कर लगने से घायल हो गए। दोनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed