फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Youth found dead

दोस्तों संग निकला युवक मिला मृत

Sat, 22 Jul 2017 11:15 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Sat, 22 Jul 2017 11:15 PM IST
विज्ञापन

एक दिन पहले दोस्तों के साथ घर से निकले युवक का शव संदिग्ध परिस्थितियों में शनिवार सुबह गांव के बाहर ट्यूबवेल के छप्पर के नीचे पड़ा मिला। घटना से गांव में सनसनी फैल गई। परिवारीजनों में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौका मुआयना कर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

विज्ञापन


थाना अंतर्गत शेखपुरा राजकुमारी गांव निवासी जंगबहादुर (20) शुक्रवार देर शाम गांव के ही कुछ दोस्तों के साथ घर से निकला था। देर रात तक वह घर नहीं लौटा, तो परिवारीजनों को चिंता सताने लगी। उन्होंने जंगबहादुर की तलाश शुरू की, मगर उसका कुछ पता नहीं चल सका।
विज्ञापन


शनिवार सुबह गांव के कुछ लोग शौच के लिए खेत की तरफ गए, तो गांव के बाहर स्थित रवींद्र गौड़ के ट्यूबवेल के छप्पर के नीचे भूमि पर जंगबहादुर का शव पड़ा दिखा। देखते ही देखते मौके पर भीड़ लग गई। सूचना पर रोते बिलखते परिवारीजन भी घटनास्थल पर पहुंच गए। इसी बीच एसओ जलालपुर शकुंतला उपाध्याय दल-बल के साथ मौके पर पहुंचीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


मौका मुआयना करने के साथ ही उन्होंने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। एसओ ने बताया कि, जंगबहादुर को नशे की लत थी। वह अक्सर दोस्तों के साथ कई-कई दिन गायब रहता था। एसओ ने बताया कि, मामले में परिवारीजनों की तरफ से कोई तहरीर नहीं दी गई है। छानबीन की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed