{"_id":"57c7218d4f1c1b78292cb385","slug":"young-man-killed-in-property-dispute","type":"story","status":"publish","title_hn":"संपत्ति विवाद में युवक की हत्या","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
संपत्ति विवाद में युवक की हत्या
अमर उजाला ब्यूरो/अंबेडकरनगर
Updated Wed, 31 Aug 2016 11:57 PM IST
विज्ञापन
नसीरपुर बरवां गांव में बुधवार को गड्ढे में ग्रामीण का शव मिलने के बाद रोते-बिलखते परिवारीजन।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोतवाली क्षेत्र अकबरपुर के अफजलपुर प्राथमिक विद्यालय के निकट बुधवार सुबह हत्या कर एक युवक का फेंका गया शव बरामद हुआ। इससे ग्रामीणों में सनसनी फैल गई। उसके चेहरे पर चोट के निशान भी हैं। युवक की पत्नी ने अज्ञात के विरुद्ध हत्या का आरोप लगाते हुए अकबरपुर कोतवाली पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
चर्चा है कि संपत्ति को लेकर ही इस घटना को अंजाम दिया गया है। बुधवार सुबह अफजलपुर गांव के लोग नित्य क्रिया के लिए निकले तो प्राथमिक विद्यालय अफजलपुर के बगल स्थित गड्ढे में एक युवक का शव पड़ा दिखाई दिया। प्रथम दृष्टया ही मामला हत्या कर शव फेंके जाने का लग रहा था। इससे उनमें सनसनी फैल गई। देखते ही देखते बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर एकत्र हो गए।
विज्ञापन
शव की पहचान पड़ोसी गांव बरवां नासिरपुर निवासी कृष्णदेव यादव (45) पुत्र बाबूलाल के रूप में हुई। उसके चेहरे पर चोट के निशान थे। जानकारी गांव तक फैली तो परिवारीजन भी ग्रामीणों के साथ मौके पर पहुंच गए। लगभग सात वर्ष से सम्मनपुर स्थित मायके में रह रही कृष्णदेव की पत्नी भी अपनी पुत्री के साथ मौके पर पहुंची।
विज्ञापन
उसने किसी को आरोपित तो नहीं किया लेकिन कहा कि उसके पति की हत्या की गई है। इस बीच सूचना मिलने पर कोतवाल महेंद्र कुमार भी दलबल के साथ मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने गांव में काफी देर तक छानबीन कर यह पता लगाने का प्रयास किया कि घटना किन परिस्थितियों में हुई है।
पुलिस ने छानबीन में पाया कि कृष्णदेवी की पत्नी अपने पति की मानसिक दशा ठीक न होने के कारण लंबे समय से मायके में रह रही थी। कृष्णदेव भी गांव में परिवारीजनों के साथ न रहकर एक अन्य व्यक्ति के घर रहा करता था।
वह नशे का भी आदी था। कुछ ग्रामीणों ने यह भी बताया कि घटना के पीछे संपत्ति का विवाद सामने आ सकता है। छानबीन के बाद पुलिस ने तहरीर ले ली है। कोतवाल महेंद्र कुमार ने बताया कि तहरीर मिली है। शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। रिपोर्ट आने के बाद आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। चोट के निशान तो हैं लेकिन यह स्पष्ट नहीं है कि चोट गड्ढे में गिरने की वजह से लगी है या फिर किसी अन्य कारण से।