फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   young man dead after eating toxic substances

विषाक्त पदार्थ खाने से युवक की मौत

Sat, 30 Apr 2016 11:55 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/अंबेडकरनगर
अमर उजाला ब्यूरो/अंबेडकरनगर Updated Sat, 30 Apr 2016 11:55 PM IST
विज्ञापन
young man dead after eating toxic substances
अंबेडकरनगर जिला अस्पताल में स्थित शव गृह के सामने जुटे जहरीला पदार्थ खाने से मृत युवक के परिवारीजन। - फोटो : अमर उजाला

दो अलग-अलग थाना क्षेत्रों में विषाक्त पदार्थ खाने से जहां एक युवक की जान चली गई, वहीं दूसरे युवक की हालत गंभीर बतायी जाती है। गंभीर युवक को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों के अनुसार प्राथमिक उपचार के बाद भी उसकी स्थिति गंभीर है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार बसखारी थाना क्षेत्र के टड़वा ओझा गांव निवासी अजय (32) पुत्र रामअवध शुक्रवार शाम बसखारी थाना क्षेत्र के एक गांव स्थित अपनी ससुराल गया था। बताया जाता है कि वहां उसका किसी बात को लेकर पत्नी से विवाद हो गया। इसके बाद वह रात में ही अपने घर वापस चला आया। रास्ते में ही शायद उसने कहीं विषाक्त पदार्थ खा लिया।
विज्ञापन


घर पहुंचने पर उसकी हालत काफी गंभीर हो गई। परिवारीजन उसे लेकर बसखारी सीएचसी पहुंचे, हालांकि तब तक देर हो चुकी थी। चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिवारीजन इसके बाद भी उसके जीवित होने की आस में जिला अस्पताल लेकर पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन


यहां पर भी चिकित्सकों ने उसे मृत करार दिया। इसके बाद परिवारीजन शव लेकर वापस चले गए। वहीं दूसरी तरफ अलीगंज थाना क्षेत्र के अलीगंज मोहल्ला निवासी मोहम्मद आदिल (18) पुत्र सरफराज ने भी विषाक्त पदार्थ खाकर आत्महत्या करने की कोशिश की।


हालांकि परिवारीजनों को इसकी जानकारी समय से हो गई और वे आदिल को लेकर जिला अस्पताल पहुंचे। जहां उसका उपचार चल रहा है। चिकित्सकों के अनुसार आदिल की स्थिति गंभीर है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed