फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Woman killed in property dispute

संपत्ति विवाद में महिला की हत्या

Fri, 07 Oct 2016 11:49 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/अंबेडकरनगर
अमर उजाला ब्यूरो/अंबेडकरनगर Updated Fri, 07 Oct 2016 11:49 PM IST
विज्ञापन
Woman killed in property dispute
अंबेडकरनगर के हिसामुद्दीनपुर पिपरा में हुई वृद्धा की हत्या के बाद छानबीन करते पुलिसकर्मी। - फोटो : अमर उजाला

थाना क्षेत्र अंतर्गत हिसामुद्दीनपुर पिपरा ग्रामसभा के निरहू सराय गांव निवासिनी वृद्धा की गला रेतकर हत्या कर दी गई। उसका शव शुक्रवार सुबह घर के बरामदे में चारपाई पड़ा पाया गया। घटना से मौके पर अफरातफरी मच गई। देखते ही देखते बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर एकत्र हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

विज्ञापन


बाद में एएसपी राहुलराज ने गांव पहुंचकर घटनास्थल का जायजा लिया और ग्रामीणों से आवश्यक जानकारी प्राप्त की। घटना के पीछे संपत्ति विवाद का मामला सामने आ रहा है। शुक्रवार सुबह घर के बाहरी बरामदे में सो रही निरहू सराय गांव निवासिनी अशरफा देवी (65) पत्नी रामबली जब नहीं उठी तो इर्दगिर्द रह रहे ग्रामीणों को चिंता सताने लगी। उन्होंने निकट जाकर देखा तो सन्न रह गए।
विज्ञापन


महिला खून से लथपथ पड़ी हुई थी। बिस्तर व चारपाई के नीचे खून फैला हुआ था। अशरफा की गला रेतकर हत्या की गई थी। घटना से गांव समेत आसपास के क्षेत्र में हड़कंप मच गया। देखते ही देखते बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर एकत्र हो गए। इस बीच जानकारी होने पर एसओ शिवनरायन भगत दलबल के साथ मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने घटनास्थल का बारीकी से जायजा लेने के साथ ही शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बाद में एएसपी राहुलराज ने भी घटनास्थल पहुंचकर ग्रामीणों से आवश्यक पूछताछ की। साथ ही थानाध्यक्ष को घटना का अतिशीघ्र पर्दाफाश करने का निर्देश दिया।

 बताया जाता है कि अशरफा देवी के पति का लगभग 10 वर्ष पूर्व निधन हो चुका है। उनके कोई संतान नहीं थी। पति के निधन के बाद वह अकेली ही घर पर रह रही थीं। ग्रामीणों के अनुसार अशरफा देवी के नाम काफी चल व अचल संपत्ति थी।


उनके पति सरकारी स्कूल में शिक्षक थे। इसके चलते उनके खाते में काफी धनराशि है। आशंका जताई जा रही है कि संपत्ति के चलते ही उनकी हत्या की गई है। एसओ ने बताया कि सभी पहलुओं को नजर में रखते हुए छानबीन की जा रही है। यदि आवश्यक हुआ तो मृतका के अन्य परिवारीजनों से भी पूछताछ की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed