{"_id":"5c893eaebdec2214084cd5da","slug":"wife-s-brother-murder-from-sharp-weapon","type":"story","status":"publish","title_hn":"धारदार हथियार से साले की हत्या","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
धारदार हथियार से साले की हत्या
Wed, 13 Mar 2019 11:02 PM IST
रवि प्रकाश
Amar Ujala Bureau/Ambedkarnagar
Amar Ujala Bureau/Ambedkarnagar
Published by: रवि प्रकाश
Updated Wed, 13 Mar 2019 11:02 PM IST
विज्ञापन
जांच करती पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंबेडकरनगर। पत्नी से चल रहे विवाद के बीच एक व्यक्ति ने अपने साले की धारदार हथियार से हत्या कर दी। अकबरपुर कोतवाली अंतर्गत डीएम आवास के पीछे गेहूं के खेत में दोनों के बीच जमकर हाथापाई भी हुई, जिसमें उस व्यक्ति को चोटें भी आईं। हत्या के बाद व्यक्ति मार्ग हादसे में घायल होना दिखाकर जिला अस्पताल में भर्ती हो गया। मृतक के पिता की तहरीर पर पुलिस ने दो के विरुद्ध हत्या समेत विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। साथ ही जिला अस्पताल में इलाज करा रहे मुख्य आरोपी को हिरासत में ले लिया।
जानकारी के अनुसार बुधवार सुबह अकबरपुर कोतवाली अंतर्गत पसियापारा गांव के निकट डीएम आवास के पीछे की तरफ से कुछ लोग गुजरे, तो गेहूं के खेत में नजर पड़ते ही सन्न रह गए। वहां खून से लथपथ एक युवक का शव पड़ा हुआ था। उसके शरीर पर कई जगह धारदार हथियार के जख्म के निशान थे। इर्दगिर्द काफी खून था। खेत में काफी दूर तक गेहूं फसल रौंदी हुई थी। इससे यह प्रतीत हो रहा था कि अपने बचाव के लिए युवक ने काफी प्रयास किया।
देखते ही देखते बड़ी संख्या में इर्दगिर्द के लोग घटनास्थल पर एकत्र हो गए। इस बीच युवक की पहचान सनी (20) पुत्र मोतीलाल निवासी हाजीपुर मरुई कोतवाली अकबरपुर के रूप में हुई। रोते-बिलखते परिवारीजन भी घटनास्थल पर पहुंच गए। पहले अकबरपुर कोतवाली पुलिस, फिर इसके कुछ देर बाद एसपी वीरेंद्र कुमार मिश्र ने घटनास्थल पर पहुंचकर जायजा लिया। साथ ही परिवारीजन व स्थानीय लोगों से जरूरी पूछताछ की।
विज्ञापन
पिता मोतीलाल ने बताया कि उसकी पुत्री का विवाह अकबरपुर कोतवाली अंतर्गत अन्नावां बाजार निवासी रामअशीष पुत्र रामपाल से हुआ था। दोनों के बीच विवाद के चलते उसकी पुत्री बीते छह माह से मायके चली आई थी। इसे लेकर रामअशीष का सनी के साथ विवाद भी हुआ था। बताया कि उसका पुत्र सनी अरियाबाजार स्थित एक निजी अस्पताल में कंपाउंडर का कार्य करता था। मंगलवार देर शाम वह बाइक से घर जा रहा था।
डीएम आवास के पीछे रामअशीष व उसके मित्र संदीप पुत्र रामसूरत निवासी बेलाहरी थाना सम्मनपुर ने उसे रोक लिया और खेत में ले जाकर उसकी धारदार हथियार से हत्या कर दी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर दोनों के विरुद्ध हत्या समेत विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।