{"_id":"0ac52139d3ad2d85b26470bc6bfea838","slug":"two-injured-in-clash-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भूमि विवाद में चलीं लाठियां, दो घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
भूमि विवाद में चलीं लाठियां, दो घायल
अंबेडकरनगर/अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 05 Oct 2015 11:02 PM IST
विज्ञापन
टांडा कोतवाली क्षेत्र के मरहा गांव में भूमि विवाद को लेकर सोमवार सुबह दो पक्ष आपस में भिड़ गए। इसमें दो लोगों को चोटें आईं। पुलिस ने दोनों पक्षों की रिपोर्ट दर्ज करके घायलों को मेडिकल के लिए सीएचसी टांडा भेजा है। मरहा गांव निवासी शिवबालक वर्मा व अवधेश वर्मा के बीच लंबे समय से भूमि विवाद चला आ रहा है। इसे लेकर कई बार दोनों पक्ष आमने-सामने भी आ चुके हैं। मामला कई बार थाने तक भी पहुंचा, लेकिन स्थाई निराकरण नहीं हो सका। नतीजा ये हुआ कि सोमवार सुबह एक बार फिर दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए। पहले कहासुनी हुई, फिर लाठी-डंडे चले। ग्रामीणों ने बीचबचाव करके मामला शांत कराया। मारपीट में शिवबालक व सरदार पटेल घायल हो गए। दोनों ने थाने पहुंचकर पुलिस को मामले की जानकारी दी। एसओ ने बताया कि तहरीर के आधार पर दोनों पक्षों की रिपोर्ट दर्ज करके छानबीन की जा रही है। साथ ही घायलों को मेडिकल के सीएचसी टांडा में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन