{"_id":"5d15a8bb644d79fea17115e323b81c02","slug":"two-ate-the-toxic-substance-one-serious-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो ने खाया विषाक्त पदार्थ, एक गंभीर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दो ने खाया विषाक्त पदार्थ, एक गंभीर
अबेडकरनगर/अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 28 Feb 2016 10:17 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
परिवारीजनों के मुताबिक टांडा थाना क्षेत्र के पकड़ी भोजपुर गांव निवासी राधेश्याम के 15 वर्षीय पुत्र वीरबहादुर ने रविवार सुबह विषाक्त पदार्थ खा लिया। परिवारीजनों का कहना है कि किसी बात पर उसे डांट दिया गया। इससे क्षुब्ध होकर उसने विषाक्त पदार्थ खा लिया।
विज्ञापन
उसकी तबियत बिगडने लगी, तो उसके विषाक्त पदार्थ खाने की जानकारी हुई। इस पर उसे पहले सीएचसी टांडा ले जाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।
विज्ञापन
अकबरपुर थाना क्षेत्र के निमदीपुर गांव निवासी खुशीराम (35) पुत्र पंचम ने शनिवार देर शाम खाना खाने के बाद विषाक्त पदार्थ खा लिया। पेट में दर्द व उल्टी होने पर परिवारीजनों ने उसका स्थानीय स्तर पर इलाज किया गया, जब तबीयत लगातार बिगड़ती गई, तो उसने विषाक्त पदार्थ खाने की बात बताई। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन