{"_id":"573f51f24f1c1bad63ac7233","slug":"tried-to-burn-young-man-alive-in-a-land-dispute","type":"story","status":"publish","title_hn":"भूमि विवाद में युवक को जिंदा जलाने का प्रयास","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
भूमि विवाद में युवक को जिंदा जलाने का प्रयास
अमर उजाला ब्यूरो/अंबेडकरनगर
Updated Fri, 20 May 2016 11:35 PM IST
विज्ञापन
युवक को जिंदा जलाने का प्रयास
- फोटो : demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
थाना क्षेत्र बसखारी अंतर्गत भिदूड़ गांव में भूमि विवाद को लेकर गुरुवार रात एक युवक को कुछ लोगों ने मिट्टी का तेल छिड़ककर जिंदा जलाने का प्रयास किया। गुहार पर पहुंचे परिवारीजनों ने किसी प्रकार आग पर काबू पाया लेकिन तब तक युवक गंभीर रूप से झुलस चुका था। आननफानन में उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन
बाद में पीड़ित की पत्नी ने थाने पहुंचकर केस दर्ज करने के लिए तहरीर दी। पुलिस को दी गई तहरीर के जरिये भिदूर गांव निवासिनी मेवाती देवी ने बताया कि उसका गांव के ही एक व्यक्ति से लंबे समय से भूमि विवाद चला आ रहा है। इसे लेकर कई बार दोनों पक्ष आमने-सामने भी आ चुके हैं।
विज्ञापन
कहा कि गुरुवार रात उसका पति राजबली (32) घर के बाहर मच्छरदानी लगाकर सो रहा था। देर रात गांव के ही कुछ लोग वहां पहुंचे और उस पर मिट्टी का तेल छिड़ककर आग लगा दी। इसके बाद वहां से भाग खड़े हुए। गुहार पर जब परिवारीजन घर के बाहर आए तो वहां का दृश्य देखकर वे सभी सन्न रह गए। राजबली लपटों से घिरा हुआ था।
विज्ञापन
इस बीच मौके पर बड़ी संख्या में ग्रामीण भी एकत्र हो गए। परिवारीजनों ने ग्रामीणों की मदद से किसी प्रकार आग पर काबू पाया लेकिन तब तक राजबली गंभीर रूप से झुलस चुका था। आननफानन में परिवारीजन उसे लेकर सीएचसी बसखारी पहुंचे, जहां हालत की गंभीरता को देखते हुए उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। यहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।
बाद में पीड़ित की पत्नी मेवाती ने थाने पहुंचकर पुलिस को पूरे घटनाक्रम से अवगत कराया और केस दर्ज करने के लिए तहरीर दी। एसओ मनोज पंत ने बताया कि दोनों पक्षों के बीच भूमि विवाद है। शांतिभंग व पाबंद करने की कार्रवाई पूर्व में की जा चुकी है। आग से जलने या जलाने की कोई तहरीर उन्हें नहीं मिली है।