फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Three people arrested in Czech bogus pay 1.25 carore

फर्जी चेक से सवा करोड़ का भुगतान कराते तीन बंदी

Thu, 28 Apr 2016 11:29 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/अंबेडकरनगर
अमर उजाला ब्यूरो/अंबेडकरनगर Updated Thu, 28 Apr 2016 11:29 PM IST
विज्ञापन
Three people arrested in Czech bogus pay 1.25 carore
फ्रॉड - फोटो : demo pic

भारतीय स्टेट बैंक की अकबरपुर मुख्य शाखा से फर्जी चेक के जरिये सवा करोड़ रुपये का भुगतान कराने के प्रयास का बड़ा मामला सामने आया है। शाखा प्रबंधक की  तहरीर के बाद पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन


तीन दिन पहले एसबीआई अकबरपुर शाखा में एक व्यक्ति पहुंचा। उसने अपना नाम सूर्यनरायण निवासी अकबरपुर बताया। औपचारिकता के बाद शाखा कर्मियों ने उसका खाता खोल दिया। उसी दिन उसने सूर्यनरायण नाम का एक चेक भुगतान को दिया जो एक करोड़ 24 लाख रुपये का था। यह चेक कानपुर की एक फर्म ईएसआईसी की तरफ से था।
विज्ञापन


शाखा प्रबंधक को चेक देखकर शक हुआ। गुरुवार को  खातेदार को बुलवाकर शाखा प्रबंधक प्रसून कुमार ने अकबरपुर कोतवाली पुलिस को भी फोनकर बुला लिया। पुलिस कीे पूछताछ में उसने बताया कि उसका असली नाम हरीराम वर्मा है और वह दहियावर अलीगंज थाना क्षेत्र का है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उसने खाता फॉर्म पर तो अपनी फोटो लगाई थी लेकिन आईडी फर्जी थी। बैंक कर्मियों ने बताया कि खाताधारक की पहचान करने व कराने में अहिरौली थाना क्षेत्र के खजावां निवासी अशोक सिंह व अकबरपुर निवासिनी राजमती शामिल हैं। पुलिस ने इसके बाद हरीराम उर्फ सूर्यनरायण को हिरासत में ले लिया।


शाखा प्रबंधक की तहरीर पर तीनों आरोपियों के विरुद्ध केस दर्ज कर लिया। इसके बाद दो अन्य आरोपी अशोक सिंह व राजमती भारती भी गिरफ्तार कर ली गई। अकबरपुर कोतवाल महेंद्र ने तीनों आरोपियों की गिरफ्तारी होने की पुष्टि की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed