{"_id":"0d40a6aa8ad3c31ccb79bf3e1ce0475a","slug":"three-injured-in-accidents-one-serious-hindi-news-4","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुर्घटनाओं में तीन घायल, एक गंभीर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दुर्घटनाओं में तीन घायल, एक गंभीर
अबेडकरनगर/अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 31 Jan 2016 11:02 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जानकारी के मुताबिक टांडा थाना क्षेत्र के सुलेमपुर गांव निवासी अतुल (18) पुत्र बच्चाराम रविवार सुबह अकबरपुर थाना क्षेत्र के शहजादपुर फौव्वारा तिराहा के निकट बाइक की टक्कर लगने से घायल हो गया। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।
विज्ञापन
अहिरौली थाना क्षेत्र के तिवारीपुर गांव निवासी दिलीप (42) पुत्र रामउजागिर शनिवार देर शाम बाइक से अकबरपुर आते समय पवित्र शिवबाबा के निकट बोलेरो की टक्कर लगने से घायल हो गए। उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन
अकबरपुर थाना क्षेत्र के शहजादपुर चौक निवासी अजय (40) पुत्र रामधनी शनिवार देर शाम अकबरपुर पुरानी तहसील तिराहा के निकट बाइक की टक्कर लगने से घायल हो गया। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। घायल हुए सभी बाइक सवारों ने हेलमेट नहीं लगा रखा था।
विज्ञापन